गंगोली में गरीब साहेब के बीच कंबल का हुआ वितरण

कसबा नगर परिषद चुनाव को लेकर आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। संध्या से चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। आज प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने सारी ताकत झोंक दिए हैं। मुख्य मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षद प्रत्याशियों द्वारा वार्ड वार्ड रैली निकालकर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास चल रहा है।

Transcript Unavailable.

कदवा प्रखंड क्षेत्र के कुर्सेल बांध के बगल से झौआ रेवले स्टेशन जाने वाली सड़क से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उक्त सड़क की स्थिति इस प्रकार से जर्जर हो गया है कि लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सड़क पूरी तरह से इस प्रकार से ध्वस्त हुआ है कि उस होकर लोगों के साथ आवागमन में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।लोगों ने बताया कि उक्त सड़क लगभग पांच वर्ष पूर्व ध्वस्त हुआ है जिस कारण हम लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रहा है कब किसी के साथ कोई हादसा हो जाएगा कहना लाजमी नहीं है साथ ही लोगों ने उक्त सड़क की मरम्मती का करने का मांग किया है।वहीं इस बाबत जदयू नेता विजय कुमार दास ने कहा है सड़क के ध्वस्त होने से लोगों को आवगमन में काफी परेशानी हो रहा है आवागमन के दैरान लोगों के साथ कब कौन सा घटना ही जाए कहना कठिन है सड़क ऐसी स्तिथि के बाबजूद भी संबंधित अधिकारी का किसी प्रकार से ध्यान आकृष्ट नहीं हो रहा है।वहीं श्री दास ने उक्त सड़क की मरम्मती कार्य करने का मांग किया है।

आंदर प्रखण्ड क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलिया के परिसर में रविवार को जीनियस स्टूडेंट् अवार्ड आयोजित किया गया।इस प्रतियोगिता में मैट्रिक स्तर के छात्रों को शामिल किया गया।जिसमें प्रथम स्थान सुधांशु कुमार सिंह द्वितीय नीरज कुमार यादव ,तृतीय अनीश कुमार ने प्राप्त किया। इसके साथ ही अन्य छात्र-छात्राओं ने भी प्रतियोगिता में अच्छी प्रतिभा दिखाई। जिनको मुख्य अतिथि प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा से ही सामाजिक परिवर्तन संभव है ।उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से जीने के लिए भोजन अवश्य है उसी प्रकार जीवन को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा आवश्यक है ।आयोजक मनीष कुमार दुबे ने कहा कि एक शिक्षित व्यक्ति ही चौमुखी विकास कर सकता है ।वही शिक्षक सेराज आलम ने कहा कि ग्रामीण छात्रों में प्रतिभा भरना हमारे जीवन की प्राथमिकता है।

आंदर थाना क्षेत्र के जयजोर गांव में एक घर के दरवाजे पर खड़ी बोलेरो को चोरों ने चोरी कर ली है। वही इस मामले में रविवार को वाहन स्वामी छोटे लाल रजक ने आंदर थाना में आवेदन देकर बोलेरो बरामदगी की गुहार लगाया है। दिए गए आवेदन में बताया है कि मेरी बोलेरो आंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अनुबंध के रूप कार्य पर लगाया गया था। कार्य समाप्ति के बाद वाहन प्रतिदिन मेरे दरवाजे पर खड़ा रहता था। इस क्रम में 9 दिसंबर की शाम कार्य समाप्ति के बाद वाहन को घर के पास खड़ा कर दिया। वही 10 दिसंबर की सुबह उठकर देखा तो बोलेरो वाहन वहां मौजूद नहीं थी। काफी खोजबीन किया परंतु बोलेरो वाहन का कंही पता नहीं चला। इस संबंध में थाना अध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।वाहन बरामदगी को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य से हमारे श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम इ जानना चाहते है कि स्मार्ट कार्ड बिहार में कैसे बनता है ?

Transcript Unavailable.