बिहार राज्य के संतकबीरनगर जिला पंचायत सदस्य विश्वकेतु यादव के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने मंगलवार जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर ताला जड़ दिया। सभी वहीं धरने पर बैठ गए। जिला पंचायत सदस्य ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उनके प्रस्ताव का संज्ञान न लेने का आरोप मढ़ा। आन्दोलन के कारण अफरा-तफरी का माहौल रहा। कार्यालय के कर्मचारी करीब तीन घंटे तक बंधक रहे। आन्दोलन की सूचना पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव और कुछ सपा नेता मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास कर आन्दोलन समाप्त कराया। जिला पंचायत अध्यक्ष के आश्वासन पर जिला पंचायत सदस्य धरने से उठे.बखिरा क्षेत्र के वार्ड नम्बर 14 के जिला पंचायत सदस्य विश्वकेतु यादव मंगलवार सुबह करीब सवा दस बजे अपने समर्थकों के साथ जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के भ्रष्टाचार और जिला पंचायत सदस्यों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए आन्दोलन शुरू कर दिया। कार्यालय पर ताला जड़ते हुए सभी धरने पर बैठ गए।विश्वकेतु यादव ने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों के प्रस्ताव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कमीशन लेकर ठेकेदारों से कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत में भ्रष्टाचार चरम पर है। क्षेत्र विकास के लिए कई प्रस्ताव दिए गए थे, लेकिन उसे शामिल ही नहीं किया गया। हम सभी क्षेत्र के विकास के आश्वासन पर चुनाव जीत कर आए हैं। यदि वह नहीं कर पाएंगे तो जनता के बीच फिर कैसे जाएंगे। विश्वकेतु ने कहा कि आन्दोलन वृहद होगा।धरना-प्रदर्शन की सूचना पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव कुछ सपा नेताओं के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य के साथ वार्ता करते हुए उनके प्रस्ताव को शामिल करने का आश्वासन दिया।
बिहार राज्य के संतकबीरनगर में संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर पुष्पांजलि व नमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, मेंहदावल नगर के बौद्ध विहार परिसर में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी संतोष उर्फ सनी यादव पहुचे और बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इस दौरान प्रियदर्शी महान सम्राट अशोक सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं द्वारा भी बाबा साहब के कृतित्व और व्यक्तित्व पर चर्चा गोष्ठी करने के साथ ही पुष्पांजलि अर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बिहार राज्य के संतकबीरनगर के विधायक ने दिखाई मानवता, सड़क दुर्घटना में घायल का जाना कुशल क्षेम, निजी साधन से घायलों को भेजा अस्पताल, आपको बताते चलें कि मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी अपने काफिले के साथ जिला मुख्यालय एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, इसी दौरान खलीलाबाद बखिरा मार्ग पर जिला कारागार के निकट दो बाइक सवारों को दुर्घटनाग्रस्त होते देखा, तत्काल गाड़ी रोककर दुर्घटनाग्रस्त लोगों का कुशल क्षेम जाना,गम्भीर रूप से घायल को विधायक द्वारा उपचार हेतु निजी साधन से जिला चिकित्सालय पहुचाया गया ,इस कार्य की लोगों ने काफी सराहना की ।कि अपने समय की परवाह ना करते हुए विधायक ने घायलों को भेजा अस्पताल।
बिहार राज्य से हमारे श्रोता मोबाईल वाणी के माध्यम से जानना चाहते हैं कि जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलवाने की क्या प्रक्रिया है ?
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
प्रथम स्वतंत्रता सेनानी व आदिवासी समाज में जन्मे क्रांतिकारी भगवान टंट्या भील का शहादत दिवस सोमवार को मनाया गया ग्राम घोल्यापनी व कुसम्या के बिच 500 मीटर ऊंची रानी काजल माता की चोटी पर टंट्या भील कि प्रतिमा पर मल्यार्पण कर ऊनके बलिदान को याद किया गया! यूवाओ और देश वासियों को टंट्या भील के संघर्ष को जानकर उनसे प्रेरणा लेना चाहिए की वे कैसे देश व माटी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले महान क्रान्तिकारी थे और अपनी प्रवाह किए बिना अंग्रेजी हुकूमत को घुटनों के बल ला दिए थे ऐसा कहा जाता था उस समय टंट्या भील का इतना खोप था की अंग्रेज टंट्या भील की कदमों की आहट सुनकर अपना रास्ता बदल लिया करते थे ऐसे महान क्रान्तिकारी के बलिदान को ये देश व दुनियां कभी नहीं भूलेंगे!
