बिहार राज्य के जमुई जिला से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से अनुभव साझा करते हुए कहते हैं कि आज के वर्तमान समय में हमारे देश में बच्चों के बीच इंटरनेट की लत तेजी से बढ़ती जा रही है,जो इनके भविष्य के लिए खतरनाक शाबित होता है।इंटरनेट ,वीडियो गेम,ऑनलाइन मिलने-जुलने एवं साइबर धमकी के चपेट में अधिकत्तर 8-12 वर्ष के बच्चें ही आते हैं।इन सभी मामले में बच्चे काफी संवेदनशील होते हैं।चिंता की बात यह है की अभिभावकों,सरकार और उद्योग जगत की ओर से इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।सरकार को जरुरत है कि वो बच्चों को इस खतरे से बचाने के लिए उद्योग जगत और समाज के लोगों को जागरूक करें
बिहार राज्य के जमुई जिला से विजय कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा जानकारी दे रहे हैं कि बिहार में स्कुलों की स्थिति काफी दयनीय है।यहाँ स्कुलों में शिक्षकों की भारी कमी तो है ही इसके साथ ही सरकार द्वारा प्रदत राशि का भी लोग बन्दरबाँट कर लेते हैं।शिक्षकों को मिड डे मिल योजना में लगा दिया गया है ,जिसके कारण शिक्षा पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ रहा है।सरकार द्वारा कई तरह की योजनाओं के संचालन के बाद भी स्कुलों में छात्रों की कमी देखने को मिल रही है,जो चिंता का विषय है।राज्य के इंटर स्कुलों में भी शिक्षकों की कमी है ,इन स्कुलों में प्रायोगिक परीक्षा भी सिर्फ नाम के लिए लिए जाते हैं।सरकार शिक्षकों की बहाली भी कर रही है,फिर भी शिक्षा स्तर में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है।सरकार को शिक्षा विभाग की ओर ध्यान देने की सख्त जरुरत है
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जमुई जिला से ज्योति कुमारी मोबाइल वाणी के द्वारा जानकारी देते हुए कहती हैं कि हमारे समाज में बेटियों की सुरक्षा और सम्मान जरुरी है।वर्तमान समय में हमारे समाज में बेटियों को जन्म लेने से पूर्व ही मार दिया जाता है ,और अगर बेटियाँ जन्म ले भी ले तो उन्हें भेद-भाव का शिकार होना पड़ता है।जबकि,बेटियाँ तो समाज में अपनी एक अलग भूमिका और पहचान रखती हैं।हमारे देश में प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।इसके बावजूद समाज में आज भी संपत्ति का उत्तराधिकारी और पीढ़ी को आगे बढ़ाने का सारा श्रेय सिर्फ बेटे को ही माना जाता है।
बिहार राज्य के जमुई जिला से भीम राज मोबाइल वाणी के द्वारा जानकारी देते हुए कहते हैं कि बिहार में शुक्रवार को हुई तेज आँधी ,बारिश और ओला वृष्टि से भारी क्षति पहुँची हैं।कई जगहों पर दीवार गिरने से लोगों की मौत भी हुई।मौसम में असमान्य बदलाव से जन-जीवन प्रभावित हुआ ,साथ ही तापमान में भी गिरावट आयी है।पटना में लगातार 20 मिनट तक हुए ओलावृष्टि से पिछले तीन दिनों से गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 2-3 दिनों तक ऐसी स्थिति बने रहने का अनुमान है।मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि नमी की मात्रा बढ़ने से वायुमंडल में जल वाष्प जमा हुआ ,जिसके कारण ओलावृष्टि हुई।
Transcript Unavailable.
