बिहार राज्य के जमुई जिला से भीम राज मोबाइल वाणी के द्वारा जानकारी देते हुए कहते हैं कि बिहार में शुक्रवार को हुई तेज आँधी ,बारिश और ओला वृष्टि से भारी क्षति पहुँची हैं।कई जगहों पर दीवार गिरने से लोगों की मौत भी हुई।मौसम में असमान्य बदलाव से जन-जीवन प्रभावित हुआ ,साथ ही तापमान में भी गिरावट आयी है।पटना में लगातार 20 मिनट तक हुए ओलावृष्टि से पिछले तीन दिनों से गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 2-3 दिनों तक ऐसी स्थिति बने रहने का अनुमान है।मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि नमी की मात्रा बढ़ने से वायुमंडल में जल वाष्प जमा हुआ ,जिसके कारण ओलावृष्टि हुई।