Transcript Unavailable.

- झारखण्‍ड में सरायकेला खरसावां जिले में नक्‍सलियों के आईईडी धमाके में सीआरपीएफ और राज्‍य पुलिस के 13 जवान घायल। -उच्चतम न्यायालय ने उत्तरप्रदेश पुलिस को 2018 के हापुड़ भीड़ हिंसा मामले की आगे जांच कराने का निर्देश देने से इंकार किया। -स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जयंती आज। -मालदीव में पूर्व राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद नशीद को नवगठित संसद का स्‍पीकर नामित किया गया। -फ्रेंच ओपन टेनिस में रोहन बोपन्ना आज अपना डबल्‍स मुकाबला खेलेंगे।

-कांग्रेस के नेतृत्‍व वाले यूपीए को 98 सीटें। कांग्रेस को 52 और अन्‍य को 101 सीटें मिली। -उच्‍चतम न्‍यायालय में चार नये न्‍यायाधीशों ने शपथ ली। इसके साथ न्‍यायाधीशों के सभी 31 पदों पर नियुक्ति पूरी। -जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा जिले में मुठभेड़ में अलकायदा से जुड़े संगठन का कथित सरगना ढेर। -गुवाहाटी में इंडिया ओपन अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट में एम सी मैरीकॉम का खिताबी मुकाबला।

-भाजपा के नेतृत्‍व वाले राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लोकसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज कर अब तक 339 सीटें जीतीं और 12 में बढ़त बनाई। संयुक्‍त प्रगतिशील गठबंधन ने 86 और अन्‍य ने 102 सीटें जीतीं। -विधानसभा चुनाव में वाईआरएस कांग्रेस की आंध्रप्रदेश में प्रचंड विजय, अरूणाचल प्रदेश में भाजपा को और ओडिसा में बीजू जनता दल को बहुमत। सिक्किम में क्रांतिकारी मोर्चा ने पवन चामलिंग के 25 साल के शासन का अंत किया। -प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एनडीए की जीत को लोगों को समर्पित किया, उन्‍होंने कहा- यह जनादेश नये भारत के लिए। -16वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश के लिए केन्‍द्रीय मंत्रिमण्‍डल की आज शाम बैठक। -गुवाहाटी में एम सी मैरीकॉम इंडिया ओपन मुक्‍केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल में खेलेंगी।

Transcript Unavailable.

उच्चतम न्यायालय ने बृहस्‍पतिवार को होने वाली मतगणना के दौरान ईवीएम में दर्ज वोटों का शत-प्रतिशत मिलान वीवीपैट से कराने की मांग वाली याचिका खारिज की। निर्वाचन आयोग ने उत्‍तरप्रदेश के विभिन्‍न हिस्‍सों में स्‍ट्रोंग रूम के आसपास संदेहजनक ईवीएम पाये जाने की रिपोर्टों को खारिज किया। उच्‍चतम न्‍यायालय ने 2016 के कालेधन कानून को जुलाई 2015 से प्रभावी नहीं माने जाने वाले दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय के आदेश पर रोक लगाई। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्‍यतिथि पर राष्‍ट्र उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। एम.सी मैरीकॉम असम में दूसरे इंडिया ओपन अंतर्राष्‍ट्रीय मुक्‍केबाजी टूर्नामेंट में आज अपने अभियान की शुरूआत करेंगी।

बिहार राज्य के सोनपुर प्रखंड से हमारे श्रोता बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि भरपुरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय स्थित 12 वर्षो से सड़क मार्ग पर नाली के पानी बाह रही हैं । इस गम्भीर समस्याओं को लेकर ग्राम प्रधान से लेकर प्रखंड ही नही बल्कि जिलाधिकारी तक की ग्रामीणों ने इस समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए गुहार लगाते - लगाते थक गए । लेकिन इस समस्याओ का निदान नही निकल सकी । एक तरफ केंद्र व राज्य सरकार के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बड़े- बड़े विकास की दावा करते नजर आ रहे हैं तो दूसरी तरफ जमीनी हकीकत देखा जाए तो कुछ और ही है। हकीकत सामने आते ही विकास की बात करने वाले अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों के विकास की दावे को पोल खुलती नजर आ रही हैं। स्थानीय लोगो ने पूर्व विधायक व वर्त्तमान विधायक से भी कई वर्षो से इस गम्भीर समस्याओ से निजात दिलाने की गुहार लगायी । लेकिन लोकसभा चुनाव में इस सड़क मार्ग से आने से कतराते हुए वोट माँगने की हिम्मत स्थानीय ग्रामीणों से यहाँ की प्रत्याशी नही की । आपने हर जगहों पर देखा होगा कि श्रावण, भादो माह में सड़क मार्ग पर पानी लगते हुए लेकिन इस कड़ी धूप में भी चेत,बैसाख,जेष्ठ महीनों में भी सड़क मार्ग पर आये दिन नाली के गंदी पानी सड़क मार्ग पर बह रही है । स्थिति यह है कि इस मुख्य मार्ग से स्कूली बच्चों को आये दिन गंदे पानी में हेल कर सड़क मार्ग से अपने स्कूल आते- जाते हैं और कई विमारियों के शिकार हो जा रहे हैं । लेकिन इस गम्भीर समस्याओं को यहाँ के मुखिया को भी ध्यान केंद्रित नही है । मुखिया क्षेत्र के विकास से ज्यादा ध्यान अपने कार्यकाल में अपना पूर्ण विकास में लगे हुए हैं ।

बिहार राज्य के नालंदा जिला के सोनपुर प्रखंड से संजीत कुमार बता रहे है कि पुलिस महानिर्देशक के निर्देशानुसार शहर से लेकर गाँव में बसे अपराध से सम्वन्धित व्यक्तियों को खोजविन शुरू करने के साथ नामित अपराधियों को गम्भीरता से लेते हुए करवायी करने के निर्देश सभी थाने को दिए । इस आदेश के पालन करते हुए सोनपुर थानाध्यक्ष ने सोनपुर थाना नामित अपराध से सम्वन्धित लोगो को भौतिक सत्यापन हेतु 21.5.19 को 11 बजे दिन में उपस्थित होने के लिए सभी आपराधिक मामलों से जुड़े लोगों को घर पर सम्मन भेज दिया है । इस आदेश की अवहेलना करने वाले लोगों पर कठोर करवायी की जाएगी ।

-लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान जारी। -लोकसभा और चार राज्यों की विधानसभाओं के लिए मतगणना बृहस्पतिवार को। -ऑस्ट्रेलिया में प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के लिबरल-नेशनल गठबंधन ने संघीय चुनाव जीता। - कल से गुवाहाटी में होने वाला दूसरा भारत ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट

मच्छर जनित रोगों में डेंगू अति गंभीर रोगों की श्रेणी में आता है. इसलिए डेंगू के प्रति सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है. जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी ने इस मौके पर जिला स्तरीय कर्मचारियों को डेंगू के विषय में जानकारी दी. गर्मी के बाद बारिश के मौसम में डेंगू के मरीजों में बढ़ोतरी होने की संभावना होती है. इसलिए इससे निपटने की कार्य योजना पर भी विस्तार से चर्चा की गयी. जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. राम कुमार ने बताया कि आम लोगों के बीच सटीक जानकारी नहीं होने के कारण उनके लिए डेंगू शब्द ही खौफ़ का मुद्दा है. यदि इसके विषय में आम लोगों को पूरी जानकारी दी जाए तो लोगों के मन से डेंगू का भय ख़त्म हो सकता है. उन्होंने बताया कि जिले में समय समय पर मच्छर भगाने के लिए दवा का छिडकाव नियमित रूप से कराया जा रहा है और इसके प्रति जागरूकता भी फैलाई जा रही है ।