Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के सचिन ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि सड़क दुर्घटना , गाड़ी चालक की लापरवाही से होती है। उन्होंने बताया है कि नियमित गति सीमा से अधिक गति में गाड़ी चलाना कानूनी अपराध है ,और इससे होने वाली दुर्घटना 12 मंजिला बिल्डिंग से गिरने के बराबर है। इस लिए सभी गाड़ी चालाक सावधानी एवं नियमित गति पर गाड़ी चलायें।
- : कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जनता दल-(सेक्यूलर) गठबंधन के नेताओं का असंतुष्ट विधायकों तक पहुंचने का प्रयास तेज। - : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विधि विशेषज्ञों से गरीबों के लिए आसानी से कानूनी सहायता सुनिश्चित करने को कहा। - : देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर भागों में लगातार बारिश का प्रकोप जारी। - : विम्बल्डन टेनिस में आज महिला सिंगल्स फाइनल में सेरेना विलियम्स और सिमोना हालेप आमने-सामने होंगी।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। कहा - पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। - अमरीकी उद्योग जगत और सिंगापुर बैंक ने बजट को समावेशी और विदेशी निवेश के लिए आकर्षक बताया। - भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में राज्य सभा की दोनों सीटें जीतीं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पार्टी नेता जुगल किशोर ठाकोर चुनाव जीते। - अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने 2015 के परमाणु समझौते से ईरान के मुकरने के बाद अगले सप्ताह आपात बैठक बुलाई है। - आईसीसी विश्व कप क्रिकेट में, न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचा। बेहतर रन रेट के कारण पाकिस्तान को बाहर किया।
बिहार राज्य के सारण से संजीत कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बच्चे देश के भविष्य हैं। उन्हें जीवन जीने, खाने एवं रहने का पूरा हक हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बच्चों की जान बचाने में असफल रहे हैं। अतः उन्हें सरकार में रहने का कोई हक नहीं हैं। उक्त बातें राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने सुक्र वार् मुज़फ़्फ़रपुर से हाजीपुर होते हुए सोनपुर के हरिहरनाथ मार्ग द्वारा जेपी सेतु के बजरंग चौक होते हुए पटना तक पदयात्रा करने के क्रम में उन्होंने मीडिया से कहा की कई वर्षों से चिकित्सा के अभाव में बच्चे मर रहे हैं। इसे खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वीकार कर चुके हैं। एम्स दिल्ली की जाँच टीम ने भी यही रिपोर्ट दी हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी मुजफ्फरपुर में बच्चों की मौत पर संज्ञान लेते हुए बिहार सरकार को दोषी बताया हैं। बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सत्ता में बने हैं। जिन्हें स्वयं इस्तीफा दे देनी चाहिए थी। अगर वें इस्तीफा नहीं देंगे, तो ऐसी निकम्मी सरकार को जनता अब सत्ता से बेदखल करेंगी।
- आर्थिक समीक्षा में वर्ष 2019-20 के लिए सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर सात प्रतिशत रहने की उम्मीद। इसी अवधि के लिए वित्तीय घाटा तीन दशमलव चार प्रतिशन रहने का अनुमान। - वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन कल केन्द्रीय बजट पेश करेंगी। - उच्चतम न्यायालय का सोशल मीडिया एप टिकटाक पर रोक लगाने से जुड़े मामले को मद्रास उच्च न्यायालय से स्थानांतरित करने से इंकार। - विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा आज ओडि़शा के पुरी में शुरु। - विम्बलडन टेनिस चैंपियनशिप के पुरूष डबल्स से लिएण्डर पेस और पूर्वी राजा तथा जीवन नेदुनचेजियन की जोड़ी बाहर। - नीदरलैंड पहली बार फाइनल में, स्वीडन को 1-0 से हराया; अमेरिका से खिताबी मुकाबला
- यक्तिगत डाटा की सुरक्षा के लिए डाटा सुरक्षा का विस्तृत विधेयक तैयार किया जा रहा है। - आदर्श स्टेशन योजना के अन्तर्गत उन्नयन के लिए बारह सौ से अधिक रेलवे स्टेशन की पहचान की गई। - उच्चतम न्यायालय ने मेघालय सरकार को राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा लगाए गए एक सौ करोड़ रुपये के जुर्माने को जमा करने का निर्देश दिया। - महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में तिवरे बांध टूटने से आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या सात हुई, 24 अन्य लापता। - लीबिया के त्रिपोली में हवाई हमले में 40 लोग मारे गए, 80 घायल। - ब्राजील 21वीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची, अर्जेंटीना को 2-0 से हराया
