बिहार राज्य के सारण से संजीत कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बच्चे देश के भविष्य हैं। उन्हें जीवन जीने, खाने एवं रहने का पूरा हक हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बच्चों की जान बचाने में असफल रहे हैं। अतः उन्हें सरकार में रहने का कोई हक नहीं हैं। उक्त बातें राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने सुक्र वार् मुज़फ़्फ़रपुर से हाजीपुर होते हुए सोनपुर के हरिहरनाथ मार्ग द्वारा जेपी सेतु के बजरंग चौक होते हुए पटना तक पदयात्रा करने के क्रम में उन्होंने मीडिया से कहा की कई वर्षों से चिकित्सा के अभाव में बच्चे मर रहे हैं। इसे खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वीकार कर चुके हैं। एम्स दिल्ली की जाँच टीम ने भी यही रिपोर्ट दी हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी मुजफ्फरपुर में बच्चों की मौत पर संज्ञान लेते हुए बिहार सरकार को दोषी बताया हैं। बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सत्ता में बने हैं। जिन्हें स्वयं इस्तीफा दे देनी चाहिए थी। अगर वें इस्तीफा नहीं देंगे, तो ऐसी निकम्मी सरकार को जनता अब सत्ता से बेदखल करेंगी।
