बिहार राज्य के जमुई जिला से विजय कुमार मोबाइल वाणी की जानकारी देते हुए कहते हैं की भारत को युवाओं का देश कहते हैं यहाँ के युवा वर्ग मिला कर हमारे देश का भविष्य बेहतर करने में अपना योगदान देते हैं।देश के रीढ़ कहे जाने वाले युवा ही जब अपने ही भविष्य को ले कर दिग्भ्रमित होते हैं तो भला हमारे देश का भविष्य किस तरह उज्जवल हो सकता है।जिस देश की सफलता युवाओं के हाथ में है वहीं आज युवाओं के अवसाद का ब्रेक लग रहा है।आज युवा वर्ग थोड़ी सी असफलता के कारण अवसाद की चपेट में आ जाते हैं ,जो आत्महत्या के रूप में हमारे सामने आता है।इनमें से कुछ व्यक्ति किस्मत को दोष देते हैं तो कुछ अपना दिमागी संतुलन खो बैठते हैं।लेकिन किस्मत को दोष देने से अच्छा है अपनी इच्छा शक्ति को प्रबल रखना।जिस दिन यह सोच और बदलाव युवा वर्ग में आ जाएगा तो हमारे देश के प्रगति के मार्ग में कोई भी बाधा नहीं आयेगी
बिहार राज्य के जमुई जिला से दीपिका राज मोबाइल वाणी के द्वारा एक गाना साझा कर रही हैं जिसके बोल हैं ,ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खुब लगा लो नारा ,ये हिंद है हम सबका लहरा लो तिरंगा प्यारा।पर मत भूलों सीमा पे वीरों ने प्राण गवाईं।कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट कर घर ना आये। ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खुब लगा लो नारा
बिहार राज्य के जमुई जिला से इशरत खातून बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बता रही हैं कि आज दिनांक 16 मार्च को परिवार विकास के द्वारा जमुई के नीरज होटल में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में किशोरियों के शारीरिक बदलाव के विषय पर चर्चा की गयी।प्रशिक्षण में डॉक्टर सुरेंदर और उनके सहयोगियों ने जानकारी दी कि किशोरियों के 3 प्रमुख कार्य है ,शिक्षा ,स्वास्थ्य और जागरूकता।हमारे समाज में अब तक किशोरियों को यह मालुम नहीं हैं की किस तरह अपना ख्याल रखना चाहिए।इसके साथ ही सरकार द्वारा हमें कई तरह की सुविधाएँ उपलब्ध हैं ,लेकिन जागरूकता की कमी के कारण हम उसका लाभ नहीं ले पाते हैं।हमारे गाँव के आँगनबाड़ी केंद्र में आयरन की गोली मुफ्त में मिलती है जिसे हमे उपयोग करना चाहिए।जिससे हम बीमारियों से मुक्त रहेंगे और तब ही हम सही किशोरी,सही महिला,सही माँ कहलायेंगे।
बिहार राज्य के जमुई जिला से ज्योति कुमारी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी देते हुए कहती हैं कि पर्यावरण की अनदेखी चिंतनीय विषय है।पर्यावरण को बचाना हमारा कर्तव्य है।पर्यावरण का अर्थ होता है,हमारे चारों ओर का वातावरण इसी से हम साँस लेते हैं।इसके अंतर्गत वायु, जल ,धरती ,ध्वनि आदि से युक्त पूरा प्राकृतिक वातावरण आता है।वर्तमान समय में सबसे बड़ी समस्या है ,हमें जीवन प्रदान करने वाला वातावरण प्रदूषित होता जा रहा है।इसका सबसे प्रमुख कारण है,प्रकृति की अनदेखी।कल-कारखानों का ज्यादा से ज्यादा निर्माण करने से विषैले पदार्थ और धुँआ हमारे वातावरण को लगातार प्रदूषित कर रहे हैं।प्रदूषण के निवारण के लिए हमें हरियाली की ओर बढ़ते हुए ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पेड़-पौधों का रोपन करना चाहिए
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य से निकिता कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि हमारे समाज की सोच कब तक बदलेगी,और कब हमारे समाज के लोग बेटियों को भी बेटे के तरह ही प्यार और सम्मान देंगे।वर्तमान परिस्थिति में भी हमारे समाज या परिवार में लोग बेटी के जन्म पर उदासीनता दिखते हैं,वहीं बेटे के जन्म पर जश्न का माहौल होता है।लड़के के जन्मदिन के अवसर पर भोज का आयोजन किया जाता है ,तो लड़की जन्मदिन पर उसे उपहार भी भेंट नहीं करते हैं परिवार के सदस्य।अपने ही माता-पिता लड़का-लड़की के बीच भेद-भाव करते हैं।लड़कों को शिक्षा के लिए शहरों में भेजा जाता है ,लड़कियों को गाँव में ही पढ़ाया जाता है।सरकार द्वारा भी महिलाओं को 50 % का आरक्षण दिया गया है।जिससे पुरुष एवं महिलाएं दोनों समान रूप से काम कर सके।इसके बाद भी समाज में अब तक महिलाओं को सम्मान प्राप्त नहीं हैं
बिहार राज्य के जमुई जिला से ज्योति कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से होली के पर्व की जानकारी साझा करते हुए बताती हैं कि होली के त्यौहार का इंतज़ार हम सब बड़े ही बेसब्री के साथ करते हैं।यह त्यौहार रंगो का है ,जिसे फाल्गुन माह में बड़ी ही धूम-धाम से मनाते हैं।इस दिन लोग आपसी भेद-भाव को भूल कर एक-दूसरे पर रंगो की बौछार करते हैं।होली के त्योहार से रिश्ते में निकटता एवं स्नेह बढ़ जाता है।बच्चे होली के पूर्व ही रंग-गुलाल,पिचकारी एवं गुब्बारे की तैयारियों में लग जाते हैं। इसके साथ ही सड़क के चौराहे पर लकड़ी,घास,गोबर के उपले जला कर होलिका दहन के पार्थको भी नियम के साथ आगे बढ़ाते हैं।
