मोतिहारी। छपरा में स्प्रिट निर्मित जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत का खुलासा होने के बाद जिले में होमियोपैथिक व आयुर्वेदिक औषधालयों की जांच शुरू कर दी गयी है। निर्देश के बावजूद फिलहाल यह जांच ग्रामीण इलाके में नहीं हो रहा है। मद्य निषेध विभाग के सचिव के के पाठक के निर्देश पर औषधि निरीक्षक विकास शिरोमणि एवं एक्साइज सुपरिटेंडेंट द्वारा संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न होम्योपैथ दवा दुकानों में छापेमारी अभियान लगातार चलाया जा रहा हैं । इस संदर्भ में जिले के सभी होमियौपैथ चिकित्सकों को विभागीय पदाधिकारियों द्वारा निर्देश जारी किया गया है कि तीस एम एल से अधिक स्प्रिट युक्त दवा का प्रयोग नहीं किया जाय।
नेपाली शराब लाये जाने की सूचना पर छापेमारी को निकली कस्टम व उत्पाद की टीम को गुरुवार की सुबह बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नेपाल सीमावर्त्ती झरोखर-ढाका मुख्य सड़क पर पुरनहिया मोड़ के निकट कार्रवाई करते हुए टीम ने स्कॉरपियो पर लदे 16 पीस चीन निर्मित ड्रोन कैमरों को जब्त किया है। टीम के द्वारा स्कॉरपियो को जब्त करते हुए चालक प्रवीण कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। जबकि स्कॉरपियों में सवार एक अन्य व्यक्ति भाग निकलने में सफल रहा। उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक सोना लाल ने बताया कि गिरफ्तार चालक प्रवीण कुमार नेपाल सीमावर्त्ती संतपुर ग्राम के दीनानाथ सिंह का पुत्र बताया गया है जिसने इन ड्रोन कैमरों को भंगहा ग्राम से लादने और उसे ढाका में कहीं डिलिवरी देने की बात स्वीकार की है। सभी कैमरे तीन मॉडल के हैं जिन्हें 5 कार्टूनों में पैक किया गया था। मामले को लेकर मोतिहारी कस्टम के द्वारा कांड दर्ज कर अनुसांधान किया जा रहा है। टीम का नेतृत्व कस्टम निरीक्षक श्याम रंजन तथा उत्पाद एएसआई सोना लाल के द्वारा किया जा रहा था।
मोतिहारी। शहर के रेलवे स्टेशन रोड डाक बंगला चौराहा पर गुुरुवार की सुबह असंतुलित कार को देख मार्निंग वाक में निकले लोगों में अफरातफरी मच गयी। कुछ लोग भागकर अपनी जान बचायी तब तक आधा दर्जन लोग उस कार की चपेट में आ गये।राहगीर रामप्रवेश प्रसाद का कहना है कि संयोग अच्छा था कि कार बिजली पोल में टकराकर रुक गयी नहीं तो कई लोगों की जान चली जाती। छह लोग जो उसकी चपेट में आये वे लोग सड़क पर गिर पड़े। चर्चा भी हो गयी कि चार लोगों ने दम तोड़ दिया। फिर आसपास के लोग दौड़े तो सभी को इलाज के लिये सदर अस्पताल भेजवाया जिसमें दो की हालत गंभीर थी। चार लोगों को तो हल्की चोटें आयी लेकिन वे लोग तो कार की गति को देख यह समझ बैठे की उनकी अब जान नहीं बचेगी। हादसा के बाद वहां भीड़ जमा हो गयी। किसी ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया ।पहले तो चालक की मेडिकल जांच हुई लेकिन वह नशे में नहीं था। कार की टक्कर में जो बिजली पोल गिरा उस पर टंगे तार का लंबा हिस्सा बिजली से डिस्कनेक्ट हो गयी थी। दूसरा हादसा भी वहां टल गया। इस बीच कार में फंसे चालक चिल्ला रहा था। चालक को तो लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया। उसे मामूली चोटें लगी थी। उसका कार बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।कार चालक उपेन्द्र कुमार का कहना है कि बाइक सवार को बचाने में हादसा हुआ।
शहर के आर्य समाज रोड स्थित इंडियन बैंक के सामने हरिंदर राय सिसवा निवासी का मोटरसाइकिल चुराते हुए एक बाइक चोर लालू राय को गिरफ्तार किया गया।इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने की। उन्होंने बताया कि उक्त चोर को तब पकड़ा गया, जब वह हरेंद्र राय सिसवा निवासी की मोटरसाइकिल चुराने का प्रयास कर रहा था । लोगों ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। घटना उस वक्त की है जब हरिंदर किसी कार्य बस घटनास्थल पर बाइक खड़ा करके भीतर गए थे।
पूर्वी चंपारण जिले में मुख्यमंत्री निश्चय पार्ट टू के तहत पंचायतों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू है। जिले की 396 पंचायतों के 5468 वार्ड में कुल 58 हजार 640 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला पंचायत राज विभाग ने इस योजना को लेकर निर्देश जारी किया है। प्रत्येक वार्ड में दस दस सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा प्रति पंचायत स्थानीय मुखिया के द्वारा 10 -10 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य है। बंजरिया ब्लॉक में कार्यरत है सोलर स्ट्रीट लाइट जिले में पहला सोलर स्ट्रीट लाइट बंजरिया ब्लॉक के पूर्वी सिसवा पंचायत में कार्यरत है। इसे ट्रायल के रूप में लगाया गया है। इसी तर्ज पर सभी वार्ड में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य होना है। चकिया व बंजरिया ब्लॉक में भेजी गई सामग्री सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए चकिया ब्लॉक की महुआवा पंचायत में 40 पीस सामग्री भेजी गई है। महुआवा पंचायत में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा बंजरिया ब्लॉक की सिसवा पूर्वी पंचायत में 170 पीस सामग्री भेजी गई है।
एक्शन में मोतिहारी एसपी कान्तेश कुमार मिश्र ।देर संध्या पहुचे सदर अनुमंडल के मुफसिल थाना का जायजा लेने।सदर डीएसपी सहित अनुमंडल के सभी थाना अध्यक्ष के साथ की बैठक । हत्या , लूट, रंगदारी, महिला अत्याचार के लंबित मामलों में फरार अपराधियो के विरुद्ध शीघ्र गिरफ्तारी करने का दिया निर्देश।वही शराब बंदी को सख्ती के साथ लागू करने के साथ गुंडा पंजी में अपराधियो का नाम प्रविष्ट करने का दिया निर्देश।एसपी के अचानक निरीक्षण से पुलिस महकमा में मचा हड़कंप।
पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम में
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
