दरौदा थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व को पकड़ने को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा छापामारी की गई इस संबंध में स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधी गतिविधियों में संलिप्त को पकड़ने को लेकर थाना क्षेत्र के कई जगहों पर पुलिस प्रशासन छापामारी की गई वही इस संबंध में सूत्रों का कहना था अपराधियों को पकड़ने को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गई है तथा लगतार थाना क्षेत्रों में छापामारी कर रही है

किनाराम अघोर शोध संस्थान बनारस के तत्वधान में पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर वेद विद्यालय पंडितपुर के संस्थापक पंडित लक्ष्मीकांत तिवारी जी की 23 वी पुण्य स्मृति दिवस शुक्रवार को मनाई गई. इस अवसर पर वेद विद्यालय के बच्चों के बीच कंबल का वितरण किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अघोर संस्थान बनारस के अनुयाई प्रकाश बाबा आयुर्वेदाचार्य दिवाकर पांडे, मुंशी सिंह कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर खुश नंदन प्रसाद सिंह एवं चकिया के ज्योतिषाचार्य पंडित भगवान दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर मुख्य रूप से अवधेश तिवारी विद्यालय, सर्वेश कुमार तिवारी, प्रमोद तिवारी, मनकेश्वर तिवारी,  रंजन तिवारी, सहित कई लोग मौजूद थे.

ठंढ से शिक्षक के मौत की बात

जाती आधारित जनगणना के दौरान शिक्षक को लगी ठंड मौके पर हुई मौत बिजबनी गांव निवासी शिक्षक सुनील कुशवाहा की मौत

तस्कर गिरफ्तार

परसौना तपसी के लाल धनंजय कुमार ने सीए की परीक्षा में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का मान बढ़ाया हैं। धनंजय कुमार को शिक्षा - दीक्षा रक्सौल में हुई और सीए जैसी अखिल भारतीय परीक्षा 2022 में 218 अंक लाकर अपनी काबिलियत का डंका बजा दिया है।अपने गांव का पहला सीए बनने का गौरव हासिल करने के बाद गांव के किशोरवय युवकों का आइकॉन बन गया है।अपने शानदार कामयाबी का श्रेय उसने अपने माता नैनमति देवी, पिता नंदलाल प्रसाद और शिक्षिका दीदी बबिता कुमारी के साथ बड़े जीजा पप्पू कुमार तथा गुरुजनों को देते हुए बताया कि मेरी पढ़ाई में कोई बाधा खड़ा नही हो,इसके लिए बड़ी दीदी का सहयोग खूब मिला।

अरेराज  सोमेश्वर प्लस टू विद्यालय के खेल मैदान में गुरुवार को स्व.विनोद जडेजा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा मैच हरसिद्धि बनाम तुरकौलिया के बीच खेला गया। मैच के मुख्य अतिथि डॉ अविनाश मिश्रा (एसएसएन फिजियोथेरेपी) ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला अफजाई किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तुरकौलिया की टीम ने 15 ओवर में ऑल ऑउट होकर 91 रन बनाया।दूसरी पारी में खेलने उतरी हरसिद्धि की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 ओवर में 5 विकेट खोकर 92 रन बनाकर मैच जीत गयी। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राजहंस एकेडमी के निदेशक सह वार्ड चार के पार्षद पति रविरंजन पांडेय द्वारा हरसिद्धि टीम के विक्की कुमार को दिया गया। जिन्होंने 3 ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट हासिल किया। साथ ही अपने टीम के लिए 8 गेंद में 21 रन की पारी खेली। मैच के मुख्य एम्पायर शक्ति कुमार व संतोष कुमार थे। स्कोरर मुन्ना व मैच का आंखों देखा हाल शुभम ने किया। मौके पर क्रिकेट टीम के वरीय खिलाड़ी दीपक गिरि, अवनीश कुमार, बिटू पटेल, अभिजीत, नीतीश रंजन, सागर पांडेय, अभिषेक कुमार मिश्र थे।

पटना में बापू सभागार में बुधवार को नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के 15वें दीक्षांत समारोह में तुरकौलिया प्रखंड के माधोपुर मधुमालत के समाजसेवी मधुसूदन प्रसाद श्रीवास्तव की पुत्रवधू व ई० चंदन कुमार की पत्नी सोनल कुमरी को राजपाल फागुन चौहान द्वारा प्रशस्तिपत्र देकर पुरस्कृत किया गया है। श्रीवास्तव की पुत्रवधू व ई० चंदन कुमार की पत्नी सोनल बिहार सहित नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान पीजी में गोल्ड मेडल हासिल की है।

आईसीडीएस के निदेशक के पत्र के आलोक में कड़ाके की ठंड में आंगनबाड़ी केंद्र की बंद अवधि के 3 वर्ष से 6 वर्ष के स्कूल पूर्व शिक्षा के बच्चों के पोषाहार का वितरण टी एच आर के रूप में किया जा रहा है। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पूनम कुमारी ने बताया कि प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के सेक्टर के अनुसार माइक्रो प्लान बना कर आंगनबाड़ी केंद्र में नामांकित स्कूल पूर्व शिक्षा के बच्चों के पोषाहार का वितरण 10 दिनों का टीचर के माध्यम से 11 जनवरी से 13 जनवरी के बीच किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह वितरण महिला पर्यवेक्षका अर्चना कुमारी, उषा कुमारी, प्रियंका कुमारी, मधु कुमारी की देखरेख में किया जा रहा है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा अरेराज के पांच केंद्रों पर आगामी 01 फरवरी से आयोजित इंटरकला विज्ञान व वाणिज्य विषय की परीक्षा को सफल बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों का गुरुवार को बीईओ ने जयजा लिया। बीईओ सुधा कुमारी ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने के बाद बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध बेंच डेस्क का मूल्यांकन किया गया है। इंटर की परीक्षा के लिए एमएसएसजी कॉलेज अरेराज सहित सोमेश्वर प्लस टू विद्यालय, पार्वती कन्या उच्च विद्यालय व मां सुथरा विद्या पीठ झखड़ा को केंद्र बनाया गया है। जहां लगभग पांच हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। कल से मैट्रिक की परीक्षा के लिए भी अनुमण्डल मुख्यालय अरेराज को केंद्र बनाया गया है।