चिरैया थाना के समीप रोड पर पैदल चल रहे चिरैया थाना के सब इंस्पेक्टर राजकिशोर राय को आलू लदी पिकअप वैन ने ठोकर मारकर जख्मी कर दिया। घटना के समय वे थाना से निकल कर रोड पर पैदल ही चाय पीने जा रहे थे। इसी क्रम में पीछे से आ रही पिकअप वैन ने उन्हें ठोकर मार दिया। जिसके कारण वे जख्मी होकर नीचे गिर गए। फिर पल भर में ही संभल कर उठ खड़े हुए व एक बाइक को रोक कर उस पर बैठ गए और भाग रहे पिकअप को करीब डेढ़ किमी दूर खदेड़ कर मीरपुर गांव के समीप पकड़ लिया। जबकि चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकले। पकड़ा गया पिकअप कोटवा के किसी व्यक्ति की बताई जा रही है। जो मोतिहारी से आलू लेकर ढाका की ओर जा रहा था। जख्मी सब इंस्पेक्टर का इलाज चिरैया पीएचसी में हुआ है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।
नेपाल के पूर्व पश्चिम राजमार्ग अन्तर्गत मकवानपुर स्थित मनहरी गांवपालिका वार्ड 9 ज्यामिरे में स्कूटर दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में मकवानपुर के मनहरी के सिमपानी निवासी धर्मराज मोक्तान, मिलन मोक्तान और मकवानपुर के राक्सिराड़ के लावती निवासी रुपेश तामांड शामिल हैं। घटना बीती रात्रि करीब 11 बजे हुई। पुलिस ने तीनों को गम्भीर अवस्था में चितवन स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई। इंस्पेक्टर कृष्ण राज ढकाल ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
पहाड़पुर में घने कुहरा के कारण शुक्रवार की सुबह बालू लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर अरेराज-बेतिया मुख्य सड़क पर पहाड़पुर गांव के सड़क किनारे स्थित सुरेश साह व नेमीलाल ठाकुर के घर में घुस गया। घटना के बाद चालक व उपचालक ट्रक छोड़कर वहां से फरार हो गए। गनीमत यह है कि ट्रक घर से सटकर रुक गया। ट्रक थोड़ा और अंदर तक जाता तो घर में सोए लोग उसकी चपेट में आ सकते थे। फिलहाल घर वाले सुरक्षित है। बताते हैं कि उक्त सड़क पर सरकारी मानक की धज्जियां उड़ाकर प्रतिदिन कोइलवर से ओवरलोड ट्रक का आना-जाना है। इसी बीच बालू लदे ओवरलोडट्रक कोहरे के कारण बेतिया की ओर से जा रही ट्रक से बचाव के क्रम में उक्त घर में घुस गया। जानकारी के अनुसार अरेराज बेतिया मुख्य मार्ग का वजन सहने की क्षमता 15 से 20 टन की है। जबकि इस मार्ग से 12 से अठारह चक्का वाले ट्रक करीब 40 टन तक या इससे अधिक लोड लेकर गुजरते हैं। इस कारण सड़क क्षतिग्रस्त होने के साथ ही गाड़ियों के दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
बिहार राज्य के जिला मोतिहारी से राजेष्मोबिले वाणी के माध्यम से बता रहे है कि डीडीसी आवास पर तैनात गृहरक्षक हमीद राउत का एटीएम कार्ड बदल फ्रॉड से दो बार में बीस हजार रूपए निकाल लिए गए। नगर थाने में दर्ज एफआईआर में गृहरक्षक ने बताया है कि राजाबाजार स्थित एटीएम से रुपये निकालने के दौरान उसका एटीएम बदल लिया गया।
बैद्यनाथपुर गांव का एक युवक विगत चार साल से राजस्थान की जेल में बंद है। परिजन खोजबीन कर थक जाने के बाद उसके मिलने का भरोसा छोड़ दिये थे। इसी बीच गुरुवार की देर शाम राजस्थान पुलिस ने चिरैया थाना को युवक की तस्वीर भेजकर सूचित किया कि बैद्यनाथपुर का एक युवक चार साल से यहां जेल में बंद है। जिसकी सजा पूरी हो चुकी है। उक्त तस्वीर को देखते ही परिजन उसे पहचान गए और घर में खुशी की लहर दौड़ गई। उक्त युवक ग्रामवासी जयलाल राय का पुत्र छोटेलाल राय है। जो मांझी ताड़पुंज मुकुट कुमार के नाम से जेल में बंद है। इसकी जानकारी देते हुए मुखिया सुमंत कुमार ने बताया कि चार-पांच साल पूर्व वह रोजी रोटी की तलाश में घर से बाहर गया था, जहां से वह अचानक गायब हो गया था। इस अवधि में उसका न फोन आया और न कोई चिट्ठी आई। घरवाले खोजबीन निराश हो चुके थे। इधर, थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि उक्त युवक वहां एक मारपीट व हत्या करने के प्रयास के एक मामले में पकड़ा गया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। युवक के परिजन उसे लाने के लिए राजस्थान जा रहे है।
यूपी नंबर की चोरी गयी बाइक के साथ युवक को नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक का नाम रंगीला कुमार है। वह बंजरिया थाना के बथना सिसवनिया का रहने वाला है। इंस्पेक्टर विश्वमोहन चौधरी ने बताया कि डीटीओ ऑफिस से ऑनर चेक में बरामद बाइक अमीर की है जो यूपी से खरीदी गयी थी। वह बाइक पीपराकोठी से चोरी हुई थी। पीपराकोठी में इस संबंध में 26 दिसम्बर को बाइक चोरी की एफआईआर दर्ज की गयी थी।
पुलिस ने बाइक चोरी करते रंगेहाथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद की है। बरामद चोरी की गयी बाइक शिकारगंज के अमित कुमार की है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों बाइक चोर शिकारगंज थाना क्षेत्र के हैं। इनमें सदरे आलम व राजन कुमार शिकारगंज के व एहसानुल्लाह शिकारगंज थाने के कठमलिया ग्राम का निवासी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों शिकारगंज के अमित कुमार की बाइक गुरुवार को चोरी कर मधुबन थाना क्षेत्र के मलंग चौक पर आए थे। यहां पर तीनों घेघवा गांव के विमलेश कुमार की बाइक चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। इसी क्रम में तीनों को ग्रामीणों ने खेदड़कर दबोच लिया। मामले में विमलेश कुमार ने तीनों के विरुद्ध थाने मेंएफआईआर दर्ज करायी है। एफआईआर में उन्होंने कहा है कि वे मलंग चौक के पास बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने बाजार गए थे।
पूर्व वार्ड सदस्य पर 7 लाख 30 हजार गबन का आरोप , एफआईआर दर्ज कोटवा पु च। प्रखंड क्षेत्र के महारानी भोपत पंचायत के वार्ड नंबर 8 के पूर्व वार्ड सदस्य संजय राय के विरुद्ध सरकारी राशि 7 लाख 30 हजार गबन करने को लेकर स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पँचायत सचिव रामाधार शर्मा के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। बताया गया है कि वितीय वर्ष 2020 - 21 में नल जल योजना के लिए कुल प्रकल्पित राशि 15 लाख 38 हजार में 15 लाख की राशि निकासी की गई , 7 लाख 70 हजार का कार्य कराया गया और 7 लाख 30 हजार गबन कर लिया गया। इसको लेकर तकनीकी सहायक ने एक प्रतिवेदन प्रखंड कार्यालय को सौप दिया। जिसके आलोक में बीडीओ सरीना आजाद के निर्देश पर उक्त पूर्व वार्ड सदस्य के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। 19 दिसम्बर 22 को डाक द्वारा सुरेश राय को सरकारी खाते में उक्त राशि जमा करा देने को कहा गया पर ऐसा नही किया गया। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जिलाधिकारी ने दो किन्नरों को दिया प्रमाण पत्र जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक द्वारा 02 किन्नरों को प्रमाण-पत्र एवं पहचान-पत्र वितरित किया गया।पहचान-पत्र प्राप्त करने वालों में चम्पाकली एवं मुस्कान किन्नर का नाम शामिल है। ये सभी प्रमाण-पत्र एवं पहचान-पत्र पाकर काफी प्रसन्न थे। इसके पूर्व भी जिले में 08 किन्नरों को पहचान-पत्र वितरित किया जा चुका है।जिलाधिकारी ने किन्नरों के उत्थान, पुनर्वास एवं सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने हेतु सहायक निदेशक, बाल संरक्षण कोआवशयक निदेश दिया गया है। साथ ही रक्सौल के नेपाली रेलवे स्टेशन के आस-पास आश्रय प्राप्त किन्नरों को स्थानीय लोगों द्वारा हो रहे परेशानी समस्याओं के निराकरण हेतु अनुमण्डल पदाधिकारी अंचलाधिकारीथानाध्यक्ष, रक्सौल को निदेश दिया गया।प्रमाण-पत्र वितरण के अवसर पर मनीष कुमार, टी0 आई0, प्रोजेक्ट निर्देश, मोतिहारी के एवं डंकन अस्पताल, रक्सौल के प्रतिनिधि तथा जिला बाल संरक्षण इकाई के कर्मीगण भी उपस्थित थे।
भोपतपुर ओपी पुलिस ने छापेमारी कर 62 लीटर शराब बरामद कोटवा थाना क्षेत्र के भोपतपुर ओपी पुलिस ने छापेमारी कर बझिया खुर्द गांव के पास से 62 लीटर जुलाई शराब बरामद किया है ओपीध्यक्ष अतुल राज ने बताया कि नवल किशोर पासवान ने सैफ बल के साथ गस्ती पर निकला था कि गुप्त सूचना मिला कि दो व्यक्ति BR- 05 AT 9757 नंबर की बाइक से बझिया खुर्द की ओर शराब लेकर जारहा है गस्ती दल बझिया खुर्द की ओर गया तो देखा कि दो व्यक्ति बाइक से आ रहा है पुलिस की गाड़ी को देख पीछे बैठा व्यक्ति भाग निकला दूसरा बाइक चालक खदेड़ कर पकड़ लिया गया तलासी लेने पर बोरा से 15 लीटर का 4 बड़ा पॉलीथिन निकला जो देशी चुलाई शराब थी तथा बाइक की डिक्की से दो लीटर बोतल रखा शराब निकल ।,पकड़ा गया व्यक्ति अनंत राय का 40 वर्षीय पुत्र मिश्री राय कल्याणपुर थाना के जमुनापुर का बताया गया है ओपी थाना अध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति को जेल भेज दिया गया
