Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूल 17 जनवरी से खुल जाएंगे। डीईओ संजय कुमार ने बताया कि मौसम पहले से बेहतर होने के कारण स्कूल बंदी को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है। हालांकि स्कूल खुलने के समय में बदलाव किया गया है। डीईओ ने बताया कि 21 जनवरी शनिवार तक सभी सरकारी व निजी स्कूल सुबह 10 बजे से 3 बजे तक संचालित होंगे। पूर्व में 16 जनवरी तक स्कूल बंद करने का निर्णय लिया गया था।
ढाका हाई स्कूल के खेल मैदान में आयोजित मोतिउर्रह्मान मेमोरियल पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा मैच आसनसोल रेलवे बनाम वीरगंज यूथ एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें वीरगंज की टीम ने आसनसोल को 2 - 0 से पराजित किया। दोनों टीमों में पहले हाफ में गोल करने को लेकर जोरदार जोर आजमाइश हुई, जिसमें कई बार दोनों टीमों के खिलाड़ी संघर्ष करते दिखे।पहले हाफ में कई बार वीरगंज गोल करने से चुकी। दूसरे हाफ में दोनों टीमों के खिलाड़ी जोश के साथ मैदान पर उतरी, जिसमें वीरगंज की टीम पहला गोल दागने में कामयाब रही। दर्शकों के शोर व उत्साह के बीच वीरगंज ने जल्द ही दूसरा गोल भी दाग दिया। वीरगंज की ओर से सुजल डांगोल ने पहला गोल किया, जबकि दूसरा गोल अस्मित चौधरी ने दागा । बेस्ट बॉल का अवार्ड नेपाल के अस्मित चौधरी को दिया गया। मैच में रेफरी की भूमिका संतोष कुमार पांडेय, दिनेश कुमार गुप्ता, शशि ठाकुर एवं कैलाश प्रसाद ने निभाई जबकि रेफरी इंचार्ज थे जेपी पंडित। कमेंट्री की जिम्मेदारी अब्दुलरहमान ने पूरी की। उक्त अवसर पर टूर्नामेंट के संरक्षक सह पूर्व विधायक फैसल रहमान , पूर्वी चंपारण फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण यादव, सचिव प्रभाकर जायसवाल, विद्यापति झा, टूर्नामेंट के अध्यक्ष शम्स तबरेज आदि थे।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (उच्च मध्यमिक) पटना द्वारा अरेराज के पांच केंद्रों पर आगामी एक फरवरी से आरम्भ होने वाली इंटरमीडिएट के तीनों संकाय की होने वाली परीक्षा को लेकर सभी केंद्राधीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए गए है। बीइओ सुधा कुमारी ने बताया कि पूर्व में किये गए सोमेश्वर प्लस टू विद्यालय ,पार्वती कन्या उच्च विद्यालय,महंत शिवशंकर गिरि डिग्री कालेज,सोमेश्वर संस्कृत उच्च विद्यालय व मां सुथरा विद्यापीठ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के क्रम में संस्कृत उच्च विद्यालय व पार्वती कन्या विद्यालय केंद्र पर बेंच डेस्क की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दोनों केंद्राधीक्षक वसुंधरा कुमारी वश्याम नन्दन किशोर को निदेशित किया जा रहा है। तीन केंद्रों पर बेंच डेस्क की संख्या पर्याप्त पायी गयी है। सोमेश्वर उच्च विद्यालय ,मा सुथरा विद्यापीठ व एमएसएस जी कॉलेज केंद्र पर क्रमश विक्रमा प्रसाद ,जयप्रकाश कुमार व सुधा कुमारी को केंद्राधीक्षक का दायित्व सौंपा गया है। उक्त सभी पांचों केंद्रों पर लगभग चार हजार परीक्षार्थी इंटर की परीक्षा में शामिल होंगे।सभी प्रकार की तैयारी कर लेनी है।
आगामी 1 फरवरी से शुरू होने वाले इंटरमीडिएट व 14 फरवरी से शुरू होने वाले मैट्रिक की परीक्षा को लेकर डीईओ संजय कुमार ने सोमवार को मंगल सेमिनरी में सभी केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक की। बैठक में परीक्षा के सफल संचालन को लेकर तैयारी का जायजा लिया गया। डीईओ संजय कुमार ने परीक्षा को कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। केंद्राधीक्षकों की ली गयी परीक्षा इंटरमीडिएट व मैट्रिक परीक्षा की तैयारी में कोई कमी न रह जाये इसके लिए पहली बार सभी केंद्राधीक्षकों की परीक्षा ली गयी। परीक्षा में केंद्राधीक्षकों से 50 प्रश्न पूछे गये थे। इसके लिए बकायदा वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का सेट तैयार किया गया था। डीईओ संजय कुमार ने बताया कि परीक्षा की तैयारी से संबंधित प्रश्न पूछे गये थे। इसका उद्देश्य परीक्षा की तैयारी को लेकर केंद्राधीक्षकों की जानकारी का मूल्यांकन करना था। उन्होंने बताया कि परीक्षा में टॉप फाइव आने वाले केंद्राधीक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। उनके अनुसार, परीक्षा की तैयारी में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इसको लेकर फिर एक बैठक बुलायी जाएगी। उपस्कर की उपलब्धता, बिजली की व्यवस्था व वीक्षकों की नियुक्ति पर हुई चर्चाबैठक में परीक्षा केंद्रों पर उपस्कर की उपलब्धता पर चर्चा हुई। परीक्षार्थियों के बैठने के लिए उपस्कर की कमी न हो इसे सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रकाश की व्यवस्था पर भी चर्चा की गयी। इस दौरान वीक्षकों की नियुक्ति की भी समीक्षा की गयी।
बारा जिला के महागढ़ी माई नगर पालिका वार्ड 9 पिपराविर्ता स्थित पूर्वी गंडक नहर क्षेत्र के थलही पुल पर रविवार रात्रि हुई बाइक दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई।जबकि, एक घायल हो गया। पुष्टि बारा जिला के डीएसपी राजेश थापा ने की है।उन्होंने बताया कि मकर सक्रान्ति पर गढ़ी माई मन्दिर परिक्षेत्र में आयोजित मेला से घूम कर लौटते वक्त ऊक्त दुर्घटना हुई।तीनों एक नेपाली नम्बर के बाइक पर सवार थे। मृतकों की पहचान सिमरौनगढ के बैरिया निवासी ताहीद अंसारी(22)व कासिम अंसारी( 23 )के रूप में हुई है।जबकि दुर्घटना में बैरिया निवासी गुड्डू अंसारी (22)घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है।
