पूर्वी चम्पारण जिला रोजगार की राह पर निकलने लगा है। जिले में पहली बार केला चिप्स का उत्पादन शुरू हो गया है। इस उद्योग को स्थापित करने में एक महिला उद्यमी ने हाथ बढ़ाया है। ये महिला उद्यमी हरसिद्धि ब्लॉक के बैरियाड़ीह निवासी अमिता श्रीवास्तव हैं। जिन्होंने मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना से 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता से ग्रामीण क्षेत्र में अपना केला चिप्स उद्योग लगा महिला सशक्तीकरण की मिसाल पेश की हैं। मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना से सहायता राशि पर ब्याज नहीं देना पड़ता है। केला चिप्स के उत्पादन के साथ इसकी मार्केटिंग को बाजार मिला है। स्थानीय स्तर पर मोतिहारी, सुगौली सहित अन्य बाजार तक केला चिप्स पहुंचने लगा है। आलू चिप्स की जगह लोग केला चिप्स का स्वाद चखने लगे हैं। 1.50 लाख की लागत पर प्रति माह 30 हजार कमाई केला चिप्स बनाने में केले की जी 9 वेराईटी का इस्तेमाल होता है। इससे प्रतिदिन 11-11 ग्राम वजन वाले 1500 पैकेट का निर्माण हो रहा है।केला चिप्स तैयार करने में रॉ मैटेरियल सहित मजदूरी व सप्लाई खर्च प्रति माह करीब 1.50 लाख रुपए आता है। जिससे प्रति माह करीब 30 हजार रुपए तक कमाई होती है। इसका स्वाद अच्छा होने से स्थानीय बाजार में इसकी मांग बढ़ने लगी है। कहते हैं उद्योग संचालक उद्योग संचालक पवन श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी पत्नी ने केला चिप्स उद्योग से जुड़ रोजगार के लिए मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना से सहायता राशि प्राप्त की। इससे अच्छी कमाई हो रही है। अमिता श्रीवास्तव का कहना है कि जुनून हो तो कोई काम आसान है। कहते हैं जीएमजिला उद्योग विभाग के जीएम सुमन कुमार ने बताया कि उद्योग लगाने के लिए सरकारी स्तर पर सहायता मुहैया करायी जा रही है। महिला उद्यमी भी उद्योग लगाने में आगे आयी हैं। उद्योग लगाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती है।
चैत्र मास के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा तिथि से सनातन धर्म का सर्वमान्य नव संवत्सर का आरंभ होता है। इसी तिथि से पितामह ब्रह्मा ने सृष्टि निर्माण प्रारंभ किया था। इस नव संवत्सर को विभिन्न स्वरूप व परंपरा के अनुसार मनाया जाएगा। तदनुसार 22 मार्च बुधवार से नल नामक नव संवत्सर 2080 प्रारंभ होगा तथा इसी के साथ वासंतिक या चैत्र नवरात्र भी प्रारंभ होगा। इस वर्ष नौ दिनों का पूर्ण नवरात्र एवं पन्द्रह दिनों का पूर्ण पक्ष सामान्यतया शुभफलकारक है। चैत्र नवरात्र में आद्यशक्ति जगदम्बा के साथ नवगौरी के दर्शन-पूजन व दुर्गासप्तशती के पाठ का पुण्यफलदायक विधान है।उक्त जानकारी महर्षिनगर स्थित आर्षविद्या शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान-वेद विद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि इस दिन चैत्र नवरात्र पूजन के निमित्त कलश स्थापन प्रतिपदा तिथि में प्रातकाल 0559 बजे से रात्रि 0923 बजे तक किया जाएगा। अष्टमी तिथि की महानिशा पूजा 28 मार्च मंगलवार को होगी। महा अष्टमी व्रत 29 मार्च बुधवार को होगा। महा नवमी का व्रत एवं श्री रामनवमी का पुण्य पवित्र पर्व 30 मार्च गुरुवार को मनाया जाएगा।
नए सत्र से नई शिक्षा नीति के फाउंडेशन स्टेज के तहत सीबीएसई स्कूलों में पढ़ाई की शुरुआत की जाएगी। सत्र 23-24 से 5 वर्षीय फाउंडेशन स्टेज शुरू करने को लेकर बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है। सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने निर्देश दिया है कि इस नए सत्र से स्कूल नई शिक्षा नीति की गाइडलाइन के तहत कक्षाएं चलाएंगे। नई शिक्षा नीति के तहत फाउंडेशन स्टेज को लेकर नेशनल फ्रेमवर्क के तहत एनसीईआरटी ने पूरा सिलेबस और कोर्स तैयार किया है, मगर अब तक यह जमीनी स्तर पर नहीं उतारा गया था। इस सत्र से स्कूलों में इसे चलाने को लेकर सीबीएसई ने गाइडलाइन जारी कर दी है। सीबीएसई ने निर्देश दिया है कि नई शिक्षा नीति के तहत एनसीईआरटी द्वारा विकसित दक्षता और सीखने के परिणाम की रूपरेखा तैयार की गई है। नेशनल फ्रेमवर्क में उन सभी चीजों को शामिल किया गया है।
सरकारी स्कूलों के बच्चों की थाली में अब तिथि भोजन योजना के तहत पौष्टिक भोजन परोसी जाएगी। इसके क्रियान्वयन के लिए पीएम पोषण योजना समिति सभी प्रारंभिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक को मध्याहन भोजन में तिथि भोजन को प्रोत्साहित करने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किया है। प्रासंगिक पत्र के आलोक में कहा गया है कि मध्याहन भोजन योजना से आच्छादित सभी विद्यालयों में बच्चों के बीच सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तथा बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने हेतु तिथि भोजन की अवधारणा को सफल करने के लिए गतिविधियों अपनायी जानी है। जिसमें समुदाय में वैसे व्यक्ति की खोज करना जो विद्यालय के बच्चों को स्वेच्छा से तिथि भोजन करवाना चाहते हो। इस हेतु क्रमवार सूची तैयार कर तिथि के आधार पर विद्यालय स्तर पर बच्चों को तिथि भोजन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाए। वैसे व्यक्ति जिन्होंने बच्चों के बीच तिथि भोजन कराया है उन्हें विद्यालय के वार्षिक समारोह या दिवस के अवसर पर सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाए। विद्यालय शिक्षा समिति के बैठक के दौरान तिथि भोजन के आयोजन के संबंध में चर्चा भी करने का निर्देश दिया है। साथ ही तिथि भोजन कराये जाने की सभी संभावनाओं का पत्ता लगाने की बात कही गई है। सामुदायिक जागरूकता उत्पन्न करने के लिए बुकलेट, पर्चा, पोस्टर, छोटा विडीयो क्लिप इत्यादि तैयार कर विभिन्न आधिकारिक मिडिया प्लेटफार्म विभागीय बेवसाईट और सोशल मीडिया इत्यादि पर प्रचारित किया जाए।
एमएस कॉलेज जल्द ही नई तकनीक से लैस हो जाएगा। ब्रावो फाउंडेशन की ओर से एमएस कॉलेज में बन रही ई-लाइब्रेरी का कार्य लगभग-लगभग पूरा हो गया है। जल्द ही इसका उद्घाटन होगा। लैब में 20 कंप्यूटर लगाए गए हैं, जो उच्चस्तरीय व काफी फास्ट हैं। अब ई-लाइब्रेरी के माध्यम से कॉलेज के विद्यार्थी अपने कैरियर को दिशा प्रदान कर सकेंगे। ई-लाइब्रेरी की स्थापना से विद्यार्थियों में खुशी की लहर है। उनका मानना है कि इससे पढ़ाई करना आसान हो जाएगा। ब्रावो फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक सह ब्रावो फार्मा के निदेशक राकेश पांडेय ने बताया कि पूर्वी चंपारण में उच्च शिक्षा का बेहतर माहौल तैयार करने की कोशिश चल रही है। विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा व संसाधन मुहैया कराए जाए, इस कड़ी में एमएस कॉलेज परिसर में ई-लाइब्रेरी की स्थापना की जा रही। इसके जरिए विद्यार्थी अपने कैरियर को दिशा प्रदान कर सकेंगे। विद्यार्थी इंटरनेट पर मैग्जीन, पुस्तकें व इमेज आसानी से देख पाएंगे। उन्होंने बताया कि जल्द यह व्यवस्था विद्यार्थियों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। ई-लाइब्रेरी विद्यार्थी व शिक्षकों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।
मेहसी प्रखण्ड क्षेत्र में टीबी की बीमारी का प्रकोप काफी बढ़ गया है। दो माह के अंदर दस टीबी से ग्रसित नए रोगी मिले हैं। एक की मौत भी हो चुकी है। इस संबंध में मेहसी स्वास्थ्य विभाग की एस टी एस शिवानी कुमारी ने बताया कि जनवरी माह में छह टीबी के नए मरीज़ मिले, फरवरी में पांच ,मार्च माह में दो तारीख तक दो मरीज़ कुल दस नए मरीज़ टीबी के मिले हैं। बखरी नाज़िर पंचायत में दो,नोनिमल पँचायत में दो,उझिलपुर पंचायत में एक,राजेपुर पंचायत मैं तीन,भुरकुर्वा पंचायत मैं एक,नगर पंचायत मेहसी में एक,परतापुर पँचायत में दो,मनीछपरा में एक नए मरीज़ मिले है। पुष्टि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर अशोक कुमार ने की है। जिसतरह हर दिन टीबी के मरीज़ों की संख्या बढ़ रही है ।अगर समय रहते स्वास्थ्य विभाग व सरकार बचाव के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो मरीजों की संख्या औरबढ़ सकती है।
मेहसी प्रखण्ड के परसौनी देवाजित पंचायत के परसौनी गांव में लगभग आठ वर्ष पूर्व बना प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र आज तक चालू नहीं हो पाया । इसके कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण सुमित कुमार,नीतेश कुमार ने बताया कि लगभग दो हज़ार की आबादी पर यह उप स्वाथ्य केंद्र बनाया गया है । लेकिन उप स्वास्थ्य केंद्र के चालू नहीं होने से एक मामूली सी बीमारी के इलाज के लिए गांव से चार पांच किलोमीटर दूर मेहसी आना पड़ता है । ग्रामीण धनन्जय द्विवेदी,शैलेश कुमार श्रीवास्तव ,सुबोध साह ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसी बन्द उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत व रंग रोगन किया गया। स्वास्थ्य सम्बंधित उपस्कर भी लगाया गया। उपस्कर ज़ंग खा रहे हैं।कितने उपस्कर रख रखाव के अभाव में क्षति ग्रस्त हो चुके हैं।इस सम्बंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर अशोक कुमार से पूछे जाने पर बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र में रंग रोगन एवम उपस्कर लगाने का काम साक्षी ट्रेडर्स मोतिहारी एजेंसी के द्वारा कराया गया है अभी तक एजेंसी के द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र की चाभी हैंड ओवर नही किया है और नही कोई सूचना दी है जिसके कारण उप स्वास्थ्य केंद्र चालू नही होपाया है इस सबन्ध में विभाग को लिखा मार्ग दर्शन के लिए लिखा गया है। इसके आद आगे पहल की जाएगी। अस्पताल चालू नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
विगत 23 दिसंबर 2022 को प्रथम पाली में आयोजित तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा रद्द हो गयी थी। पुन इसकी परीक्षा आगामी 5 मार्च को आयोजित होगी। इसको लेकर डीएम शीर्षत कपिल अशोक व एसपी कांतेश कुमार मिश्र के द्वारा गुरुवार को नगर भवन में केंद्राधीक्षक, पुलिस पदाधिकारी व स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ ब्रीफिंग आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि पारदर्शिता पूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए विधि व्यवस्था सुदृढ़ की जाए। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा ,स्टैटिक मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। परीक्षा के लिए 15 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। जहां कुल 10,376 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा अपराह्न 12 बजे से 215 बजे तक होगी। इस अवसर पर अपर समाहर्ता पवन कुमार सिन्हा ,अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्रेष्ठ अनुपम, डीईओ संजय कुमार, नगर आयुक्त शंभूशरण, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा गौरव कुमार, जोनल व सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट ,पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक आदि उपस्थित थे । वीक्षकों की रेंडम तरीके से होगी प्रतिनियुक्तिपरीक्षा को लेकर वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति रेंडम तरीके से होगी। इसकी जानकारी वीक्षकों को परीक्षा के दिन सुबह दी जाएगी। 24 अभ्यर्थियों पर तीन वीक्षक रहेंगे। इनमें एक महिला वीक्षक होंगी। परीक्षा केंद्रों पर फर्नीचर,पेयजल की व्यवस्था, शौचालय, बिजली आपूर्ति,जेनरेटर, पब्लिक एड्रेस सिस्टम आदि के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
डॉ राधाकृष्णन भवन में जिला प्रोग्राम शाखा आईसीडीएस के तत्वावधान में राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत जिला अभिसरण कार्य योजना( डीसीएपी) की अंतर विभागीय समन्वय की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई । अध्यक्षता डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने की। बैठक में मुख्य रूप से कुपोषण छोड़ पोषण की ओर,थामे लोकल भोजन की डोर ,सही पोषण, देश रौशन कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।इसका मुख्य उद्देश्य लक्ष्य पोषण से संबंधित सभी घटकों का अवलोकन, स्वास्थ्य ,शिक्षा, पंचायती राज, जिला ग्रामीण अभिकरण, अल्पसंख्यक कल्याण, खाद्य आपूर्ति, जीविका संग समन्वय स्थापित कर कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। बैठक में एनीमिया, स्तनपान ,पेयजल उपलब्धता, टॉयलेट की उपलब्धता, बौनापन, नाटापन, रेफल सर्विसेज इत्यादि के सूचकों पर चर्चा की गई । डीएम ने त्रैमासिक बैठक के लिए लक्ष्य को हर हाल में पूर्ण करने का निर्देश दिया।
चंपारण रंग एवं लघु फिल्मोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरुवार को देश भर के विभिन्न भाषाओं की चयनित 23 फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई। लघु नाटिका ‘फौजी’ का सफल मंचन हुआ। वहीं एकल नाटक ‘विदाउट स्कि प्ट’ का प्रदर्शन भी बेहतर हुआ। निर्णायक मंडल में शामिल राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले फिल्म समीक्षात्मक विनोद अनुपम के द्वारा भोजपुरी लघु फिल्म ‘घाट’ को प्रथम, ‘उद्वेग’ को दूसरा व ‘कलर ब्लैक’ को तीसरा पुरस्कार के लिए चयन किया गया। वहीं ‘करिम्बा गेट’ व ‘धकापेल जिंदगी’ को सांत्वना पुरस्कार के रुप में चयनित किया गया। वहीं नाटॺ एवं कलाकर्मी राजकुमार व रंगमंडल बेगूसराय की श्रवण गोस्वामी लिखित और अमित रौशन द्वारा निर्देशित फुललेंथ नाटक ‘कठकरेज’ का भावपूर्ण मंचन हुआ। इधर, ‘विदाउट स्कि प्ट’ में देवर्षि नारद व महाभारत के संजय से आरंभ पत्रकारिता से लेकर 243 वर्षों के आधुनिक भारतीय पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास और आज़ादी की लड़ाई में पत्रकारों के योगदान का बखूबी चित्रण किया गया। प्रयोगवादी नाटककार प्रसाद रत्नेश्वर लिखित, निर्देशित व अभिनीत इस एकल नाटक की प्रस्तुति पर खूब वाहवाही मिली। रोशनाई फाउंडेशन की देख-रेख में कार्यक्रम का आयोजन हुआ है।
