मोतिहारी में जीएसटी का भुगतान नहीं करने पर ईंट भठ्ठा संचालकों के विरूद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। वाणिज्य कर विभाग के टैक्स का भुगतान नहीं करने वाले 623 ईंट भठ्ठा संचालकों को चिह्रित किया गया है। इन ईंट भठ्ठा संचालकों पर विभाग का 1.28 करोड़ रुपये जीएसटी बकाया है। जीएसटी वसूली के लिए उक्त सभी ईंट भठ्ठा संचालकों को वाणिज्य कर विभाग ने नोटिस जारी किया है। इस माह में जीएसटी का भुगतान नहीं करनेवाले ईंट भठ्ठा संचालकों पर पेनाल्टी लगाते हुए सूद सहित जीएसटी की वसूली की जाएगी। विभाग के सख्त रुख अख्तियार करने से जीएसटी बकायेदार ईंट भठ्ठा संचालकों में खलबली मची है। वर्ष 2017-18 से 2022-23 तक बकाया है जीएसटी जिले के 623 ईंट भट्टा संचालकों पर वर्ष2017-18 से 2022-23 तक जीएसटी बकाया है। इसमें वर्ष 2017-18 में 98, वर्ष 2018-19 में 110, वर्ष 2019-20 में 105, वर्ष 2020-21 में 125, वर्ष 2021-22 में 106 व वर्ष 2022-23 के तहत 79 ईंट भट्टा संचालकों पर जीएसटी के तहत टैक्स बकाया है। कहते हैं अधिकारी राज्य कर संयुक्त आयुक्त मोहन कुमार ने बताया कि खनन विभाग को भुगतान किये गये रॉयल्टी पर 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी का भुगतान करना है। इस माह में भुगतान नहीं करने पर पेनाल्टी सहित जीएसटी की वसूली की जाएगी। रिवर्स चार्ज मेकेनिज्म के तहत की जाएगी जीएसटी की वसूली ईंट भठ्ठा संचालकों से उनके द्वारा जिला खनन विभाग को किये गये माइनिंग रॉयल्टी भुगतान के 18 प्रतिशत की दर से रिवर्स चार्ज मेकानिज्म के तहत जीएसटी की वसूली की जाएगी। विभाग के द्वारा बकायेदार ईंट भट्टा संचालकों को चिन्हित कर कार्रवाई शुरू की गयी है। जिसके लिए मार्च माह तक का समय दिया गया है। इस माह में भुगतान नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
झारखंड के गिरिडीह में पिछले दिनों (25-26 फरवरी)तक झारखंड साइक्लिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित हुए खेलों इंडिया महिला रोड साइक्लिंग लीग मैच में दो गोल्ड मेडल जीतने वाली मोतिहारी की बेबी कुमारी ने डीएम शीर्षत कपिल अशोक से मुला़कात की। इस दौरान लीग मैच में बिहार के तरफ से खेलने वाली 12 सदस्यीय खिलाड़ियों में तीन अन्य खिलाड़ी अप्पी कुमारी, सृष्टि वन व सृष्टि टू भी मौजूद थीं। जिलाधिकारी ने सीनियर वर्ग में दो अलग-अलग इवेंट में दो गोल्ड जीतने पर शहर के मठिया डीह निवासी बद्री साह की प्रतिभाशाली पुत्री बेबी को बधाई दी व दोनों मेडल को देखा।
राजद नेत्री रहीं मरहूमा नसीमा खातून की स्मृति में मंगलवार को शहर के नेहरू स्टेडियम के मैदान में आयोजित महिला फुटबॉल मैच में मुजफ्फरपुर ने बेगूसराय को 3-1 से पराजित कर दिया। खेल काफी रोमांचक रहा व बराबरी पर होने के कारण पेनाल्टी से जीत हार का परिणाम आया। बेगुसराय की विद्या कुमारी ने पहला गोल दाग कर बढ़त तो ली,लेकिन मुजफ्फरपुर की संजना कुमारी ने गोल दाग कर मैच को बराबरी पर ला दिया। दोनों तरफ से अंत तक अजमाईश होती रही,लेकिन दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं होने के कारण रेफरी ने पेनाल्टी का मौका दिया। दोनों टीमों को पांच-पांच पेनाल्टी मारने का मौका मिला,जिसमें मुजफ्फरपुर की टीम गोल दागने में कामयाब रही। बेस्ट-22 खिलाड़ी को अवार्ड मुजफ्फरपुर की अंजली कुमारी व बेस्ट-11 का अवार्ड बेगुसराय की कौशकी कुमारी को दिया गया।मैच में रेफरी की भूमिका नीतेश कुमार, मो. आशीक व मो. रफीक ने निभायी। ऑफिसियल खिलाड़ी के रूप में रफी अहमद आफताब मौजूद थे। इससे पूर्व मैच का उद्घाटन राजद के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर डॉ. परवेज अजीज,प्रो.डॉ.श्शहाना मजुमदार, शेख मो. हासिम,रामगढ़वा के सीओ मणिभुषण कुमार, बीडीओ सज्जाद आलम,कोटवा बीडीओ सारिना आजाद,मोतिहारी बीडीओ रौशनी कुमारी थीं।
बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा की हुई बैठक में प्रदर्शन को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। संघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री हरि नारायण सिंह ने बताया कि चौदह मार्च को पुरानी पेंशन सहित विभिन्न मांगो को लेकर चरखा पार्क से कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन होगा। प्रदर्शन में संघ के सदस्यों की अधिक भागीदारी होगी। प्रदर्शन के बाद संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जायेगा। बैठक के बाद जिला शाखा के अध्यक्ष शक्तिनाथ तिवारी के सेवा निवृत्ति के बाद विदाई कार्यक्रम हुआ। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा के बैनर तले जल संसाधन विभाग व पथ निर्माण विभाग में नव नियुक्त निम्नवर्गीय लिपिक व लेखा लिपिकों का स्वागत किया गया। हरिनारायण सिंह प्रदेश कमेटी में संयुक्त मंत्री के पद पर व जिला संयुक्त मंत्री पंकज कुमार सिन्हा थे।
स्टेशन परिसर स्थित साई मंदिर के पास से एक व्यक्ति के पॉकेट से चोरी हुए मोबाइल के साथ चोर को आरपीएफ ने एक घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। संग्रामपुर थाना के भटवलिया निवासी जय प्रकाश सिंह ने पुलिस को बताया कि वे सुबह साई मंदिर में पूजा करने आये थे। पूजा करने के बाद मंदिर के पास में ही एक कुर्सी पर आराम करने के लिए बैठे तथा उनकी आंख लग गयी। किसी ने उनके पॉकेट से मोबाइल निकाल ली। मोबाइल गायब पाकर वे मदद के उद्देश्य से आरपीएफ पोस्ट पर गए।पोस्ट कमांडर पंकज कुमार गुप्ता ने तत्काल सीसीटीवी फुटेज देखा और चोर को मोबाइल सहित पकड़ लिया।
स्थानीय व्यवहार न्यायालय के वरीय सहायक नजमुजम्मा खां उर्फ फूल बाबू, मुख्तार यादव, नवल किशोर प्रसाद, अशोक तिवारी व संजय कुमार सिंह अपनी सेवा अवधि पूरी कर मंगलवार को अवकाश ग्रहण किए । यह सभी वर्ष 1990 में नियुक्त हुए थे। अवकाश ग्रहण करने वाले सभी सहयोगी कर्मियों को जिला जज देवराज त्रिपाठी ने इनके कुशल कार्य की सराहना करते हुए दीर्घायु व स्वस्थ जीवन बिताने की शुभकामनाओं के साथ धार्मिक पुस्तक व अंग वस्त्रत्त् देकर विदाई दी।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में सारण शिक्षक व स्नातक निर्वाचन के निमित्त जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के अध्यक्ष व सचिव के साथ डॉ राधाकृष्णन सभागार में मंगलवार को बैठक आयोजित की गई।भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा बिहार विधान परिषद के 3 सारण स्नातक व सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निमित्त उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के अध्यक्ष व सचिव को डीएम के द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार मिश्र,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गुप्तेश्वर कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
Transcript Unavailable.
विभिन्न थाना क्षेत्रों से 24 घंटे में 60 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजे गए। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में हत्याकांड के दो व लूट के एक शामिल है। उन्होंने बताया कि गोविन्दगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपित, छौड़ादानो पुलिस ने हत्याकांड के दो व पीपराकोठी पुलिस ने लूटकांड के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।
जिले में संचालित ईंट भट्ठा की जांच शुरू कर दी गयी है। ईंट भट्ठा का संचालन में मानकों का अनुपालन हो रहा है या नहीं,इसकी जांच की जा रही है। इसके साथ ईंट भट्ठा की भौतिक स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। डीएम के निर्देश पर जिले के सभी 27 अंचलों में ईंट भट्ठा की जांच की जानी है। इसके लिए संबंधित अनुमंडल के एसडीओ को निर्देश दिया गया है। ईंट भट्ठा की जांच में संबंधित अंचल के सीओ व थानाध्यक्ष को ईंट भट्ठा की जांच कर जिला खनन विभाग को रिपोर्ट देनी है। इस कड़ी में अबतक मात्र एक अंचल के ईंट भट्ठों की जांच कर विभाग को रिपोर्ट सौंपी गयी है। हरसिद्धि अंचल के आठ ईंट भट्ठों की हुई जांच हरसिद्धि अंचल के आठ ईंट भट्ठों की जांच की गयी है। जिसकी रिपोर्ट जिला खनन विभाग को प्राप्त करायी गयी है। इसमें चड़रहिया में 5 व जागापाकड़ में 3 ईंट भट्ठों की जांच की गयी है। इसमें चड़रहिया में एक ईंट भट्ठा में दरार पायी गयी है। जिसे बंद करने के लिए जिला खनन विभाग ने ईंट भट्ठा संचालक गुड्डु मियां को नोटिस जारी किया है। ईंट भट्ठा को बंद नहीं करने की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है। जिले में 353 ईंट भट्ठा संचालित हैं जिसमें मात्र 8 ईंट भट्ठे की ही जांच हो सकी है। ईंट भट्ठों के जांच की गति धीमी विगत दिनों 23 दिसम्बर को थाना क्षेत्र अंतर्गत नरीरगिर गांव में स्थित ईंट भट्टा चिमनी में आग लगाने के दौरान चिमनी के फटने से चिमनी मालिक सहित 10 लोगों की मौत हो गई थी। विगत 23 दिसंबर को ईंट भट्टा में आग लगायी गयी। आग लगाने के कुछ देर बाद चिमनी से धुंआ निकलने के कुछ मिनट के बाद ही चिमनी का उपरी हिस्सा टूटने से घटना स्थल पर 4 व इलाज के दौरान 6 की मौत हो गई थी। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए डीएम के द्वारा जिले में संचालित सभी ईंट भट्ठा की जांच का निर्देश दिया था। डीएम के आदेश के बावजूद जिले में ईंट भट्ठों की जांच की गति काफी धीमी है। लिहाजा अभीतक मात्र एक अंचल के आठ ईंट भट्ठों की जांच कर जिला खनन विभाग को रिपोर्ट सौंपी गयी है।
