भारतीय नम्बर प्लेट लगे एक ट्रक पर लोड 180किलो गांजा के साथ एक भारतीय नागरिक को नेपाल पुलिस ने पकड़ा है। चितवन के एसपी रामेश्वर कार्की ने बताया कि राप्ती नगरपालिका वार्ड1 लोथर राजमार्ग में वीरगंज की ओर जा रहे एक ट्रक को पुलिस ने शक के आधार पर नियंत्रण में लिया। भारतीय नम्बर प्लेट के ट्रक की जांच की गई,जिसमें केबिन में छुपा कर रखे गए 180किलो गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए ट्रक चालक की पहचान पूर्वी चम्पारण के रक्सौल निवासी 30 वर्षीय कुन्दन पटेल के रूप में हुई है।कुल 116पैकेट में गांजा रखा था।जिसे भारत ले जाने की योजना थी।मामले में आगे की कार्रवाई व जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
एलएनडी कॉलेज में बीसीए डिपार्टमेंट द्वारा आंतरिक मूल्यांकन के तहत विभागीय सेमिनार का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो.(डॉ.) अरूण कुमार ने डिपार्टमेंटल सेमिनार के आयोजन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हाल ही में बीसीए विभाग से पांच विद्यार्थियों का इंटर्नशिप के लिए एप्पी क्राउन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में एसोसिएट डेवलपर पद पर चयन यहां के विद्यार्थियों में बढ़ते आत्मविश्वास का प्रतीक है। हम आत्मविश्वास का क्रय नहीं कर सकते, यह निरंतर कार्यों की गतिशीलता द्वारा अनुभव से ही प्राप्त किया जा सकता है। आत्मविश्वास रहने पर परेशानियों से लड़ने का साहस बना रहता है व परेशानियों से लड़ने पर आत्मविश्वास बना रहता है। बीसीए समन्वयक डॉ.पिनाकी लाहा के निर्देशन में सत्र 2019-22 के छठे व अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा ली गई। उनके अनुसार इस सेमिनार के लिए कुल 50 अंकों के विभागीय सेमिनार में पेपर सबमिशन पर 10 अंक, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन पर 10 अंक, कंटेंट पर 10 अंक, कम्युनिकेशन पर 10 अंक व प्रश्नोत्तरी पर 10 अंक निर्धारित हैं।
गांधी संग्रहालय में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ महेश शर्मा ने शनिवार को गांधीजी जी के स्तम्भ पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद संग्रहालय के सभा भवन में गोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ शर्मा ने कहा कि चंपारण के लिए ही नही देश के लिए अप्रैल का महीना महत्वपूर्ण है। मोतिहारी में सत्याग्रह की स्मृति में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की गई । जो आने वाले दिनों में अपनी पहचान शिक्षा के लिए देश दुनिया में जाना जाएगा । कुछ परेशानियां विश्वविद्यालय में है जिसे शीघ्र दूर कर लिया जाएगा। कुलाधिपति डॉ शर्मा ने कहा कि बेहतर संचालन के लिए ऊर्जावान कुलपति का पदस्थापित हुए हैं विश्वविद्यालय के अंदर एवं बाहर की व्यवस्थाओं को दूर किया जाएगा जिसमे सरकार एवं समाज का सहयोग जरूरी है ।आगत अथितियों का स्वागत संग्रहालय के सचिव पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर सिंह एवं सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष राय सुंदर देव शर्मा ने किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रोफेसर के पाल एवं डॉ जे के अधीर को भी पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत किया गया ।इस अवसर विशेष पर पूर्व प्राचार्य शशिकला ,अमिता निधि,बबिता श्रीवास्तव, विनय कुमार, अनवर आलम ,राजगुरु ने भी अपने विचार रखे। केंद्रीय विवि के कुलाधिपति डॉ महेश शर्मा से महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय को मूल स्वरूप प्रदान करने के लिए करने की मांग की।
बालू व गिट्टी के अवैध भंडारण व परिवहन को लेकर विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी रागिनी कुमारी के द्वारा नगर परिषद क्षेत्र के मधुबन रोड़ स्थित बालू मंडी, रेलवे रैक प्वाइंट सहित कई जगहों पर हुई छापेमारी में शनिवार को एफआईआर दर्ज की गयी। गुरुवार को छापेमारी में लगभग डेढ़ दर्जन वाहनों को जब्त किया गया था।जब्त वाहन चालकों व उसके मालिकों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।विभाग ने अवैध भंडारण को लेकर 7 तथा अवैध परिवहन के मामले में 15 कुल 22 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।चकिया स्थित रेलवे रैक प्वाइंट के पास फैले बड़े भूभाग पर भी इस तरह का अवैध भंडारण धड़ल्ले से किया जा रहा है। छापेमारी के दौरान वहां मौजूद धंधेबाजों को निर्धारित समय के अंदर अपना अनुमति पत्र दिखाने का निर्देश दिया है।खनन विभाग की गाइड लाइन के अनुसार बालू,गिट्टी आदि का व्यवसाय करने के लिए विहित प्रपत्र में भंडारण अनुज्ञप्ति प्राप्त करना अनिवार्य है।इसके लिए अनुज्ञप्ति धारक को आधार कार्ड, पैन कार्ड, जीएसटी, निबंधन,खनन संबंधित बकाया नहीं रहने का शपथ पत्र, जमीन के कागजात आदि प्रपत्र में प्राप्त करना होगा।प्रभारी खनन पदाधिकारी रागिनी कुमारी ने बताया कि विभाग अवैध भंडारण व विक्रय को लेकर गंभीर है।अवैध भंडारण व विक्रय करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिले में कोरोना का कोहराम शुरू हो गया है। कोरोना केस की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में आ गया है। सीएस ने अधिक से अधिक लोगों की कोरोना जांच का निर्देश दिया है। बताया जाता है कि चार दिनों में चार कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। पहला और दूसरा केस छौड़ादानो में मिला। दोनों व्यक्ति केरल राज्य से आये थे। तीसरा केस सदर अस्पताल में पारा मेडिकल की ट्रेनिंग लेने आये एक छात्र में मिला। वह कश्मीर से आया था। सभी को बुखार व सर्दी हुई थी। जांच में कोरोना निकला। मगर शुक्रवार को जो कोरोना पॉजिटिव का केस मिला वह चांदमारी का है। इसका केस हिस्ट्री दूसरे राज्य से आने का नहीं है। उसे तीन दिनों से बुखार था। डाक्टर से दिखाया तो कोरोना पॉजिटिव निकला है। मेडिकल टीम ने इस व्यक्ति के केस हिस्ट्री की जानकारी ली है। इसके परिजनों का सैम्पल शनिवार को लिया जाएगा। साथ उस व्यक्ति का जिसके साथ उठना बैठना हुआ है उन सबों का सैम्पल जांच के लिये लिया जाएगा। जानकारी सीएस डॉ अंजनी कुमार ने दी। उन्होंने जांच टीम को अधिक से अधिक लोगों की कोरोना का जांच करने का निर्देश दिया है। साथ ही लोगो से अपील किया है कि मास्क लगाएं व दूरी बनाकर रहें। क्योकि कोरोना बढ़ रहा है। बताया कि कोरोना से खुद बचें और दूसरे को भी बचाएं।
सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में समारोह आयोजित कर बच्चों के बीच पुस्तक का वितरण किया जाएगा। विभाग ने डीईओ व डीपीओ को पत्र के माध्यम से नामांकित विद्यार्थियों हेतु पाठ्यपुस्तक की प्राप्ति व निशुल्क वितरण हेतु कई दिशा-निर्देश जारी किया है। शैक्षिक सत्र 2023-24 के तहत समग्र शिक्षा अन्तर्गत सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, अनुदानित मदरसा सहित, प्रारंभिक विद्यालयों में नामांकित विद्यार्थियों हेतु पाठ्यपुस्तक की प्राप्ति व निशुल्क वितरण किया जाना है। निर्देश दिया गया है कि शैक्षिक सत्र 2023-24 में कक्षा 1-8 तक की अधियाचित पाठ्य पुस्तकों का तत्काल 70 फीसद पुस्तकें ही बीएसटीबीपीसी द्वारा प्रखण्ड संसाधन केन्द्र पर कक्षावार, विषयवार, टाईटलवार अलग-अलग आपूर्ति की जानी है। प्राप्त पुस्तकों को भंडारण स्थल से विद्यालयों तक उपलब्ध कराने एवं उनके वितरण हेतु प्रखण्ड स्तर पर एक कार्ययोजना बनाकर किसी नामित शिक्षक की निगरानी में पुस्तकों को कक्षावार, विषयवार, टाईटलवार अलग-अलग छांटकर विद्यालयों को प्राप्त कराया जाएगा। जैसे-जैसे प्रखण्ड स्तर पर पुस्तकों की प्राप्ति होती जाय, वैसे-वैसे विद्यालयों को डिमांड के अनुसार पुस्तकों का 70 फीसद आवंटन या वितरण सुनिश्चित कराया जाना है। प्रखंड अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के एचएम से विचार विमर्श के उपरांत रूट चार्ट बनाकर एक ही मार्ग में आने वाले विद्यालयों के लिए एक वाहन मसलन ट्रैक्टर, ठेला, जीप, ऑटो रिक्शा आदि का प्रबंध किया जाना है ताकि ढुलाई पर आने वाले व्यय को कम किया जा सके। तथा सभी विद्यालयों में समानुपातिक रूप से पुस्तकें पहुंचाई जा सके । निर्देश दिया गया है कि पुस्तकों के रख-रखाव, विद्यालयों तक परिवहन के लिए प्रति सेट कक्षा 1-5 के लिए अधिकतम 2.50 तथा कक्षा 6-8 के लिए अधिकतम 4 रुपये तक के व्यय की अनुमति होगी। 11-15 अप्रैल तक सभी विद्यालयों में बच्चों के बीच पाठ्यपुस्तक के वितरण के लिए पाठ्यपुस्तक वितरण समारोह आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। समारोह में जन प्रतिनिधि, जिला प्रशासन, विद्यालय शिक्षा समिति एवं गणमान्य व्यक्ति को भी आमंत्रित किया जाएगा। ं प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी विद्यार्थियों को किताबें उपलब्ध हो जाय।
इस बार मैट्रिक के घोषित रिजल्ट में ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों का जलवा रहा है। इनमें अधिकांश में संसाधनों की कमी है। इसके बावजूद यहां के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिले के टॉप थ्री में शामिल पांच बच्चों में चार मोतिहारी शहर से बाहर के स्कूलों के हैं। इन स्कूलों में जिला मुख्यालय के स्कूलों की अपेक्षा संसाधन की कमी है। इस बार के रिजल्ट में सिर्फ सूबे में टॉप टेन में आया आयुष कुमार जिला मुख्यालय के जिला स्कूल का छात्र है। इस बार जिले में लड़कों का जलवा रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिले के टॉप थ्री में सभी लड़के हैं। वहीं, जिला में दूसरे स्थान पर रहे रामगढ़वा का छात्र भाष्कर गुप्ता ने उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अहिरौलिया से पढ़ाई की। इसी प्रकार दूसरे स्थान पर ही रहे निखिल कुमार यूएचएस बिजबनी दक्षिणी स्कूल का छात्र है। इसी प्रकार तीसरे स्थान पर दो छात्र थे। इनमें, प्रकाश कुमार ने बीएएपी बाराचकिया से व नीतेश कुमार ने डीए उच्च विद्यालय संग्रामपुर से पढ़ाई की। जानकारों का कहना है कि अब ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में भी पठन-पाठन में पहले की अपेक्षा सुधार हुआ है। साथ ही इसमें छात्र-छात्राओं की कड़ी मेहनत का भी योगदान है। वैसे देखें तो जिला मुख्यालय के प्लस टू स्कूलों जिला स्कूल, मंगल सेमिनरी, गोपालसाह उच्च विद्यालय, एमजेके कन्या इंटर कॉलेज आदि से अच्छे रिजल्ट की उम्मीद रहती है। लेकिन इस बार सिर्फ जिला स्कूल से छात्र आयुष टॉप टेन में रहने के साथ ही जिला का भी टॉपर बना ।
मोतिहारी मुंशी सिंह महाविद्यालय स्थित क्रीड़ा मैदान का निरीक्षण कोलकाता के स्पोर्ट्स ऑथरिटी ऑफ इंडिया के कंसल्टेंट इंजीनियर वरुण कुमार व वुशू(पटना) के कोच तथा लिंक ऑफिसर आनंद बघेला ने किया। मौके पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.)अरुण कुमार ,डॉ.एकबाल हुसैन, स्पोर्ट्स डायरेक्टर मनोरंजन प्रसाद सिंह, इंजीनियर सुधांशु सिन्हा,दिलीप सिंह,प्रमोद कुमार,सुनील महाराज,कौशल सिंह, बालकरण सिंह आदि भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया परियोजना के तहत डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने इस योजना से संबंधित प्रस्ताव दो वर्ष पूर्व राज्य व केन्द्र सरकार को भेजा था। अनेक स्तरों पर परियोजना को हरी झंडी मिलने व कई निरीक्षण के पश्चात इस परियोजना को अंतिम रूप से स्वीकृति को लेकर आज का निरीक्षण संपन्न हुआ। इंजीनियर की रिपोर्ट के बाद केंद्र सरकार के द्वारा इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अंतिम रूप में हरी झंडी मिल जाएगी। इस योजना के तहत खेल मैदान में सात करोड़ अनठानवे लाख की राशि से एक बहुद्देशीय हॉल का निर्माण किया जाएगा। जिसमें बैडमिंटन, टेनिस, बिलियर्ड,कैरम बोर्ड आदि आंतरिक खेलों का खेलना संभव हो पाएगा। इसी प्रकार कुल सात करोड़ बयालीस हजार की लागत से वर्ल्ड क्लास सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। प्राचार्य डॉ.अरुण कुमार ने बतलाया कि इस परियोजना के धरातल पर उतरने से पूर्वी व पश्चिमी चंपारण की खेल प्रतिभाओं को एक व्यापक मंच मिल सकेगा।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय बरियारपुर, मोतिहारी नगर में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत तिथि भोजन का आयोजन किया गया। तिथि भोजन का आयोजन विद्यालय के सहायक शिक्षक अमरेश कुमार के द्वारा अपनी स्व. माता निर्मला सिन्हा की पुण्यतिथि व महावीर जयंती के उपलक्ष में किया गया। सहायक शिक्षक श्री कुमार द्वारा बच्चों के बीच कॉपी पेंसिल का वितरण किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत शैक्षणिक कोषांग में कार्यरत शिक्षक अरुण कुमार द्वारा किया गया। मौके पर विद्यालय शिक्षा के समिति के अध्यक्ष राजकुमारी देवी , विद्यालय शिक्षा समिति राजकीय प्राथमिक विद्यालय बरियारपुर के सभी सदस्य ,डीपीएम, पीएम पोषण योजना पूर्वी चंपारण शिवकुमार जिला साधन सेवी पीएम पोषण योजना किरण कुमारी , जितेंद्र कुमार प्रखंड साधन सेवी, पीएम पोषण योजना सच्चिदानंद सिंह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोतिहारी देहात राकेश मिश्रा आदि थे।
लहसुन की खेती के लिए चयनित हरसिद्धि प्रखंड के मानिकपुर में लहसुन की खेती को बढ़ावा से स्थानीय लोगों के रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस सीजन में लहसुन उत्पादन के बाद इसकी ग्रेडिंग व मार्केटिंग की शुरूआत करने की तैयारी की गयी है। इसके लिए करीब 13 लाख रुपये की लागत से पैक हाउस का निर्माण कार्य शुरू है। इस माह में निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। निर्माण कार्य पूरा कर बापूधाम गांधी फामर्स प्रोडॺूसर कंपनी मानिकपुर के माध्यम से लहसुन का स्टोरेज किया जाएगा। इसके बाद इसकी ग्रेडिंग,पैकिंग व मार्केटिंग शुरू हो जाएगी। इसकी शुरूआत से एफपीओ से जुड़े किसानों की कमाई बढ़ेगी। एफपीओ के माध्यम से की जाएगी मशीन की खरीद एफपीओ के माध्यम से लहसुन की ग्रेडिंग करने वाली मशीन की खरीद की जाएगी। इस मशीन से लहसुन की छंटाई व पैकिंग की जाएगी। मार्केटिंग को लेकर उद्यान निदेशालय से सहमति मिली है। जिला उद्यान विभाग के द्वारा एफपीओ के माध्यम से 50 हेक्टेयर में लहसुन की खेती कराने का लक्ष्य दिया गया है। इसके तहत किसानों ने लहसुन की खेती की है। लक्ष्य के अनुसार लहसुन की मात्रा कम पड़ने पर खरीद की योजना है। लहसुन का होता है व्यापक उपयोग लहसुन का उपयोग मसाले के तौर पर किया जाता है। इसका उपयोग घरेलू नुख्शे के रूप में भी किया जाता है। लहसुन कई औषधीय गुणों से भरपूर है। लहसुन में एंटी ऑक्सीडेंट ,एंटीफंगल,एंटी वायरल,एंटी टॺूमर व एंटी माइक्रोबियल जैसे प्रभाव पाए जाते हैं। खाली पेट लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है। लहसुन का सेवन भूलने की बीमारी व यादाश्त व सोचने की क्षमता के जोखिम म को कम करने में मदद करता है। जिला उद्यान विभाग के सहायक निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार राय ने बताया कि जिले में लहसुन की खेती के लिए हरसिद्धि ब्लॉक का चयन करने से इसकी खेती को बढ़ावा मिलेगा। प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के बाद लहसुन के कई तरह के उत्पाद तैयार होंगे। इससे एफपीओ से जुड़े किसानों की आय में वृद्धि होगी। लहसुन से पेस्ट और पाउडर किए तैयार कर की जाएगी विक्री पैक हाउस निर्माण के बाद प्रोसेसिंग मशीन एफपीओ को दी जाएगी। इसके माध्यम से लहसुन की छिलाई की जाएगी। लहसुन की पैकिंग र इसे मसाले में उपयोग के लिए बिक्री की जाएगी। लहसुन से पेस्ट व पाउडर तैयार किया जाएगा। इसकी मार्केटिंग की व्यवस्था की जाएगी। जिला उद्यान विभाग के द्वारा इस साल प्रोसेसिंग मशीन के लिए पहल की जाएगी।
