कल्याणपुर राजकीय उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शीतलपुर में चेतना सत्र के दौरान विगत दिनों अंबेडकर जयंती के अवसर पर बच्चों को दिए गए प्रोजेक्ट वर्क की प्रस्तुति की गई। वर्ग पांच से लेकर 10 तक के छात्र-छात्राओं ने चित्रों और आलेखों के माध्यम से डॉक्टर अंबेडकर की जीवनी को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया। इन प्रोजेक्टों की जांच होने के बाद सर्वश्रेष्ठ तीन वर्क को मेडल पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। वर्ग छह के छात्र शिवम् व वर्ग सात के पवन व ब्यूटी को पुरस्कृत किया गया।
बुक स्टॉल की परंपरा अब समाप्त होती जा रही है। रेलवे स्टेशन पर संचालित होने वाला बुक स्टॉल बंद हो चुका है। पहले सड़क किनारे भी पत्रिकाएं व किताबें बेची जाती थीं।लेकिन वे भी अब इक्का-दुक्का जगह ही सिमट कर रह गये हैं।ऐसे में बड़े साहित्यकारों, इतिहासकारों व अन्य विद्वानों की अच्छी किताबें मिलनी मुश्किल हो गयी हैं। खासकर शोध करने वाले छात्रों के लिए ऐसी किताबों की आवश्यकता होती है। हालांकि शहर के मेन रोड स्थित नवयुवक पुस्तकालय में ऐसी किताबों को सहेजने का प्रयास जरूर शुरू किया गया है। किताब की दुकानों में स्कूलों की किताबें व स्टेशनरी आइटम की हो रही बिक्री शहर में संचालित किताब की दुकानों में स्कूलों की किताबें, एनसीईआरटी के बुक व स्टेशनरी आइटम ही उपलब्ध हैं। मेन रोड के एक किताब विक्रे ता का कहना है कि स्कूली सिलेबस की किताबों व उससे संबंधित राइटर की किताबों की बिक्री होती है।इनकी ही डिमांड होने के कारण इसे ही मंगाया जाता है।स्टेशनरी दुकानों में पत्रिकाएं मिल जाती हैं।हालांकि यहां साहित्यिक किताबें नहीं मिल पातीं। नवयुवक पुस्तकालय में अच्छी किताबों को सहेजने का प्रयास शहर के मेन रोड स्थित नवयुवक पुस्तकालय के जीर्णोद्धार के बाद यहां लाइब्रेरी में अच्छी किताबों को सहेजने का प्रयास शुरू है। कई किताब आ भी गयी हैं। लाइब्रेरियन मुकेश मधुकर बताते हैं कि यहां कई किताबें आयी हैं व आने वाली हैं। लाइब्रेरी में शोध को लेकर रेफ्रेस बुक, नॉवेल हैं।अभी छात्रों का सदस्यता अभियान चल रहा है।एक हजार रुपये में एक साल के लिए सदस्य बनाया जा रहा है।यहां उपलब्ध किताबों में मसलन,डॉ. शिव प्रसाद शर्मा की ‘शोषित बालश्रम, परिदृश्य-प्रतिबिंब’, काका कालेकर की‘सत्याग्रह विचार, युद्धनीति’,विलियम शेक्सपियर की किताब,नीतीन गोयल की ‘विज्ञान की जादुई दुनिया’,डॉ. इश्वर दत्त शील की ‘हिन्दी साहित्य का इतिहास’,डॉ. चंद्रभान राही का‘पंचतंत्र की मूल कहानियां’,देवदास विस्मिल की ‘दरख्तों के लंबे होते साये’,डॉ. युगेश्वर लिखित‘भारत का समाजवादी आंदोलन’,राहुल संस्कृतयायन के ‘यात्रा के पन्ने’,एन आर अय्यंकर लिखित‘महात्मागांधी,जयशंकर प्रसाद लिखित ‘तितली’व अन्य किताबें हैं। पहले स्टेशन से लेकर कई जगह बिकती थी पत्र-पत्रिकाएं जिले के वरीय कवि साहित्यकार प्रसाद रत्नेश्वर के अनुसार पहले रेलवे स्टेशन पर ए एच व्हीलर की दुकान के साथ साथ अग्रवाल मार्केट, मेन रोड में कादिर भाई, कुंडल प्रेस , सुभाष पार्क के सामने, बलुआ दुर्गा मंदिर के समीप पुस्तकें और पत्र पत्रिकाएं बिकती थीं। पुस्तकालय आबाद थे। पुस्तकालय अनुदान योजना के अंतर्गत किताबें आतीं थीं। समय के साथ पुस्तकालय बंद होते गए। एकाध बचे भी उनमें नई जिल्द का अभाव , पुरानी पुस्तकों और पांडुलिपियों का संरक्षण नहीं हो पाया। महाविद्यालयों में स्थापित पुस्तकालयों में छात्रों की रुचि घट गई। गांधी संग्रहालय और कालेजों के हिंदी विभागों में उपलब्ध साहित्यिक पुस्तकों की तुलना में उसके पाठक नहीं हैं।
संग्रामपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एसीएसटी मामले में दो व शराब मामले में पूर्व से फरार चल रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि जलहां गांव के चंदन कुमार व राजकरण सहनी को एसीएसटी मामले और शराब मामले में मधुबनी गांव के लखिन्द्र पासवान, कोइरगंवा के रामसूरत पासवान व हिरालाल मुखिया पूर्व से शराब मामले में प्राथमिकी आरोपी है। पांचों को न्याययिक हिरासत में भेज मामले की जांच की जा रही है।
पहाड़पुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के परसौनी पंचायत के खैरवा कोठी गांव में छापेमारी कर बिहार मद्य निषेध अधिनियम के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अम्बेश कुमार ने बताया कि दोनो आरोपित उक्त गांव निवासी प्रहलाद धांगड़ का पुत्र बुलेट महतो और बलिराम महतो का पुत्र मुकेश महतो को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष,एसआई कामेश्वर सिंह सहित पुलिस बल शामिल थे।
अक्षय तृतीया पर्व को लेकर शनिवार को ज्वेलरी के बाजार गुलजार रहे। ज्वेलरी विक्रेताओं ने पर्व के मद्देनजर डिमांड को देखते हुए ज्वेलरी बिक्री की जमकर तैयारी की थी। शहरी क्षेत्र के ज्वेलरी दुकानों पर पर्व के मद्देनजर महिलाओं ने अपनी पसंद की ज्वेलरी की खूब खरीदारी की। शहरी क्षेत्र के ब्रांडेड ज्वेलरी दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी भीड़ देखी गयी। अक्षय तृतीया पर्व को लेकर टॉप्स,चेन,रिंग आदि आयटम की खूब मांग रही। पर्व के मौके पर ज्वेलरी विक्रेताओं ने सोना व डायमंड ज्वेलरी पर ऑफर की घोषणा की थी। ताकि ग्राहक अपनी मनपसंद ज्वेलरी की खरीदारी कर सकें। ज्वेलरी विक्रेता विशाल कुमार ने बताया कि सोना के आभूषण खरीद पर उसके मेकिंग पर 50 प्रतिशत तक छूट दी गयी। डायमंड ज्वेलरी के एमआरपी पर 40 प्रतिशत तक छूट ग्राहकों को दी गयी। अक्षय तृतीया पर्व पर इटालियन चेन की अधिक मांग रही। इसके अलावा प्लैटिनम के ज्वेलरी भी ग्राहकों की पसंद बनी रही। इस ज्वेलरी के एमआरपी पर भी 40 प्रतिशत की छूट की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि रोज गोल्ड ज्वेलरी व बंगाली पोला ज्वेलरी की भी ज्वेलरी शो रूम में धूम रही। ग्राहक इस ज्वेलरी को खूब पसंद कर रहे थे। लग्न का मौसम अगले माह शुरू होगा। लेकिन बाजार में ज्वेलरी विक्रेता अग्रिम बुकिंग भी किये हैं। शनिवार को ज्वेलरी दुकानों पर 22 कैरेट सोना के भाव प्रति दस ग्राम 56 हजार 400 रुपये रहा। चांदी की कीमत प्रति किलो 69 हजार 800 रुपये रही।
मोतिहारी आरपीएफ बापूधाम मोतिहारी की टीम ने शनिवार को तुरकौलिया के जयसिंहपुर स्थित खुशी साइबर कैफे में छापेमारी कर अवैध रूप से ई रेल टिकट बनाने वाले धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। कैफे संचालक विकास कुमार के डेस्कटॉप व मोबाइल की तलाशी में पर्सनल यूजर आईडी पर निर्गत एक कैरेन्ट व दो पास्ट ई-टिकट पाए जाने के बाद आरपीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पोस्ट कमांडर पंकज गुप्ता ने बताया कि कैफे संचालक का डेस्कटॉप, सीपीयू व मोबाइल जब्त कर लिया गया है। एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कैफे संचालक को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
ओएलएक्स ऐप पर आईफोन बेचने के झांसा में पड़े दो युवकों को पिस्टल का भय दिखाकर 72 हजार रुपये छीन लिये। उसके बाद हाथ में पिस्तौल थमाकर वीडियो बना लिया व धमकी दी कि अधिक होशियारी करोगे तो वायरल कर देंगे। पुलिस के सहयोग से इसमें शामिल तीन बदमाशों को दबोच लिया गया। बदमाशों के पास से 30 हजार नगद, तीन सेलफोन व बाइक बरामद की गयी है। मुफस्सिल एसएचओ अवनीश कुमार ने बताया कि छह बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। पूछताछ के बाद तीनों बदमाशों को न्यायिक हिरासत भेजे गये। पश्चिम चम्पारण जिले के नौतन थाने के परसौनी गांव के कृष्णा ऋषि पाण्डेय ने आवेदन में कहा है कि ओएलएक्स ऐप पर आईफोन बिक्री का मैसेज आया। सम्पर्क किया तो बेयालिस हजार रुपये लेकर 16 अप्रैल को छतौनी के कमेटी चौक पर बुलाया गया। श्री पाण्डेय अपने साथी विवेक कुमार के साथ कमेटी चौक पहुंचकर फ ोन किया तो बताया गया कि भुवन मालती कॉलेज के समीप आईये। वहां दोनों पहुंचे तो एक बाइक पर सवार दो युवकों ने बगीचा में बुलाकर ले गया। वहां पहले से पांच लोग थे। वहां बिक्री वाले आईफोन दिखाने को बोला।
राज्य भर के आंगनबाड़ी केंद्रों को डिजिटल किया जाएगा। इसके लिए सूबे के एक लाख 12 हजार आंगनबाड़ी सेविकाओं को यूजर आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा। सभी सेविकाओं को ऑनलाइन आवेदन भरने व डेटा संग्रह करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सेविकाएं सभी तरह के आवेदनों को कंप्यूटर पर रखेंगी और डेटा तैयार करेंगी। आंगनबाड़ी केंद्र डिजिटल होने के बाद हर तरह के आवेदन का संग्रह कंप्यूटर पर हो सकेगा। गर्भवती महिलाओं को पोषण समय से मिल सकेगा। पहली या दूसरी बार मां बनने पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ सीधा मिल सकेगा। सेविकाएं खुद लॉग-इन करेंगी और सभी आवेदन को ऑनलाइन अपलोड करेंगी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मास्टर ट्रेनर तैयार किया जाएगा। इसके लिए 26 अप्रैल से नई दिल्ली में प्रशिक्षण होगा। आईसीडीएस के निदेशक कौशल किशोर ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में अभी सारा काम मैनुअल होता था, लेकिन अब सारा काम डिजिटल किया जाएगा। इसके लिए सेविकाओं को यूजर आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा।
जिले में 22-23 अप्रैल को मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। हल्की बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों से तैयार गेहूं व मक्का फसल की कटनी व दौनी कर सुरक्षित स्थान पर भंडारित करने की सलाह दी गयी है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. नेहा पारीक ने बताया कि जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। इस अवधि में 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने का अनुमान है।
जिले के छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर में आरबी कोल्ड स्टोरेज में गुरुवार रात 11 बजे जोरदार धमाके के साथ आमोनिया गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। कोल्ड स्टोरेज के कर्मचारी को घुटन होने लगी और वे भागने लगे। थोड़ी देर में ही गैस का फैलाव आसपास के आवासीय घरों तक हो गया। घर में सोये लोगों की अचानक सांस फूलने लगी। आंखों में जलन होने पर कई लोग शोर मचाते हुए घरों से बाहर निकल गए। एक व्यक्ति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब ढाई घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। अग्निशमन दल के सहयोग से रिसाव को काबू किया जा सका। सदर एसडीओ श्रेष्ठ अनुपम, इंस्पेक्टर विजय कुमार, मुफस्सिल एसएचओ अवनीश कुमार आदि मौके पर पहुंच गये। ढाई घंटे बाद रिसाव को बंद किया जा सका। कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर मुन्ना आलम ने बताया कि मशीन के एक पार्ट्स का गैस किट कट गया था। वहीं एसडीओ ने बताया कि रिसाव पर काबू पा लिया गया है।
