जिला मुंगेर से विपिन कुमार जी कहते है कि मुंगेर प्रखण्ड क्षेत्र के सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब योग की शिक्षा विशेष तौर पर दी जायेगी। योग स्कूली बच्चो के लिए स्वास्थ्य,चिंतन शक्ति एवं अध्यनन क्षमता के लिए सकारात्मक सुझाव है। शिक्षा पदाधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हर जिले के सभी सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को जल्द ही योग के गुण सिखाएं जायेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य है छात्र-छात्राओं की शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास समयानुसार किया जा सकेगा,यह विद्यार्थियों के लिए अनमोल साबित होगा।दोस्तो अगर आप भी हमसे इस तरह की जानकारी साझा करना चाहते है,तो मिस्ड कॉल दे हमारे निःशुल्क 08800984861 पर।
