राजीव कुमार ठाकुर जिला मुंगेर से मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की एन.एच 80 पर जलजमाव के कारण राहगीर परेशान है। वे बताते है नवनिर्मित नाला से जो गन्दा पानी आता है उसको समुचित ढंग से बड़े नाले से नहीं जोड़ने के कारण नाले का गन्दा पानी एन.एच 80 जमा हो जाता है जिससे स्थानीय लोगो को काफी परेशानी होती है तथा बजबजाते नाली के गंदे पानी से भयावक बीमारियों का खतरा बना रहता है,जिसको लेकर दुकानदारो में काफी आक्रोश है। इसके बावजूद मुंगेर नगर निगम के द्वारा वहां कावरिया शिविर बनाया गया है ,जिसमे गंदे पानी में कावरियो को आना जाना पड़ता है। वे यह भी बताते है की स्थानीय लोगो ने कई बार जिला प्रशाशन को पत्र लिखकर कारवाई का आग्रह किया ,इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।अगर आप भी हमसे इस तरह की जानकारी साझा करना चाहते है तो मिस्ड कॉल दे हमारे निशुल्क नंबर 08800984861 पर।