जमुई से ज्योति कुमारी मोबाइल वाणी माध्यम से बता रही है की स्वछता पर टिका है हमारा स्वास्थ। वे बताती है की आज की भागती दौड़ती जिंदगी में स्वस्थ रहना आवश्यक है, अच्छा स्वास्थ रहने से ही हम किसी निर्धारित लक्ष्य को पा सकते है। वे यह भी बताती है की आधुनिक युग में हर किसी को शारीरिक शिक्षा का ज्ञान रखना अति आवश्यक है। बिगड़ता स्वास्थ हमारे लिए बड़ी समस्या का सबब बनता जा रहा है। आज हमारे देश में हर दूसरा बच्चा कुपोषण का शिकार है। उन्होंने यह भी बताया की केंद्र सरकार द्वारा स्वछता के लिए चलाये गए अभियान से इस समस्या का समाधान कही न कही सम्भव है क्युकी अधिकांश रोग हमारे अगल बगल फैली गन्दगी से ही होती है।