पीपराकोठी प्रखण्ड में जातीय आधारित जनगणना का प्रथम चरण सम्पन्न हो गया है। जिसमें यह आंकड़े सामने आए हैं कि प्रखण्ड की जनसंख्या में 39.85 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि प्रथम चरण की गणना सम्पन्न होने के बाद सभी आंकड़े जिला को सौंप दिया गया है। उसने कार्यरत सभी कर्मियों को बधाई दी है। बताया कि प्रखण्ड के कुल 88 गणना ब्लॉक व 70 उप गणना ब्लॉक में 186 गणना कर्मी लगाए गए थे। जिनके अथक प्रयास से समयावधि के अंतर्गत समय कार्य सम्पन्न हुआ। बताया कि प्रखण्ड के कुल 22221 परिवारों की गणना की गई। जिसमें भवनों की संख्या 14194 व मकानों की संख्या 15412 पाई गई। जिसमें परिवार के सदस्यों की कुल संख्या 99796 है।  पूर्व 71355 थी जनसंख्या: पूर्व में प्रखण्ड के सभी छह पंचायतों की कुल जनसंख्या 71355 थी। जिसमें 39.85 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। पूर्व में  सूर्यपुर की जनसंख्या-12654,  दक्षिण ढेकहां की 13400, पंडितपुर की 11765, सलेमपुर की 10500, गोबिंदापुर टिकैता की जनसंख्या 10666 थी।