अलीगंज,जमुई से चंद्र शेखर आज़ाद जी मोबाइल वाणी के माध्यम से मलेरिया कैसे फैलता है और इसके बचाव के लिए क्या किया जाता है इसके बार में किसान भाई ब्रह्मदेव जी और समाज सेवी मोहम्मद उमर जी से बात कर रहे है। जिसमे इन दोनो का कहना है कि मलेरिया एक गंभीर बीमारी है,जैसे ही मच्छर मनुष्य को काटता है ,वे उनके शरीर के रक्त में अंडा देने लगता है,साथ ही उन्हें शरीर में कम्पन्न के साथ बुखार चढ़ जाता है।पहाड़ी इलाके में मच्छर ज्यादा होते है। इसलिए साफ-सफाई का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। कही भी जल जमाव होने नहीं देना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में नाले बने हुए होते है,इसी कारण इन क्षेत्रो में मच्छर ज्यादा पनपता है। इससे बचने के लिए नियमित रूप से मच्छरदानी का इस्तेमाल करना चाहिए और साथ ही साफ-सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए।
