गिद्धौर (चतरा)रंगों का त्यौहार होली प्रखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है शनिवार को मंझगांवां मुखिया सरिता देवी के आवास पर भव्य तरीके से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध समाज सेवी नमो नारायण सिंह तथा बसंत सिंह ने होली मिलन समारोह में पहुंच रहे ग्रामीणों,समाजसेवियों तथा गणमान्य लोगों को अबीर गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की बधाई दी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें होली के गीत पर लोग खुब झूमें।साथ ही सामुहिक भोजन का भी आनंद उठाया। वहीं पंचायत के मुखिया सरिता देवी ने समस्त क्षेत्र वासियों को रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा। के होली का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम सौहार्द का संदेश देता है। होली पर्व से हमें बुराइयों का रास्ता त्याग कर अच्छाई के मार्ग में चलने की प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने कहा कि होली का पर्व सभी के जीवन में खुशहाली लाए समाज में आपसी भाईचारे कायम रहकर उन्नति का मार्ग प्रशस्त होने की कामना करते हैं। इस मौके पर अजय कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, विक्रमजीत सिंह, भानु प्रताप सिंह, ईश्वर दयाल सिंह, परमेश्वर साव, सत्येंद्र सिंह, वीर सिंह, अशोक कुमार सिंह, गणेश कुमार सिंह, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री अशोक झा केंचुआ खाद बनाने के बारे में जानकारी दे रहें हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.