गिद्धौर थाना क्षेत्र के यूको बैंक रतनपुर के समय पर मंगलवार को सड़क दुर्घटना में दो चचेरी बहनों की मौत हो गई विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें

Transcript Unavailable.

विस्तार पूर्व खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें

गिद्धौर थाना क्षेत्र के रतनपुर चौक के समीप शुक्रवार की अहले सुबह करीब 3:00 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। दौ अनियंत्रित ट्रक हाईवा एक बालू लदा ट्रक हाईवा एवं एक गिट्टी लदा ट्रक दौ दुकानों में जा घुसा। इस हादसे में दो दुकानों को भारी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार बालू लदा ट्रक हाईवा रतनपुर चौक से गूगुलडीह की ओर जा रहा था, इसी दौरान गिट्टी लदा एक अनियंत्रित ट्रक उक्त ट्रक को टक्कर मारते हुए राजेश सिंह एवं ध्रुव सिंह के दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक दौ दुकान काफी क्षतिग्रस्त कर दिया।

गिद्धौर जमुई मुख्य मार्ग रतनपुर में सड़क हादसे में युवक हुआ घायल विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें

गिद्धौर-जमुई मुख्य मार्ग पर बानाडीह गांव के समीप झाझा की ओर से आ रहे एक हाईवा ट्रक अनियंत्रित हो मार्ग किनारे पीतांबर यादव पिता भरोसी यादव के घर में जा घुसा। घटना सोमवार की अहले सुबह की बतायी जाती है, आसपास के ग्रामीणों की माने तो बताया जाता है कि हाईवा ट्रक तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित हो गया। ट्रक वाहन सड़क किनारे बने घर के बरामदे में जा घुसा। हलांकि घटना के वक्त गनीमत यह रही कि घटना के वक्त बरामदे पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, सभी घर के अंदर सो रहे थे, जिससे कारण एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।

झाझा जसीडीह मुख्य रेल मार्ग पर एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. सीमेंट से भरी मालगाड़ी के लगभग एक दर्जन डिब्बे के बेपटरी होने की खबर है, जिसमें से तीन डिब्बे पुल से नीचे गिर गए. इस हादसे के बाद जसीडीह-झाझा रेलखंड पर यातायात बाधित हो गया था, जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा. अच्छी बात यह है कि हादसे में किसी के घायल या मारे जाने की खबर नहीं है, जिससे राहत की सांस ली गई है। विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें

गिद्धौर थाना के अंतर्गत रतनपुर साह टोला के समीप एक बिजली पोल पर लगे कनेक्शन बॉक्स में अचानक आग लग जाने से मोहल्ला वासियों के बीच अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार को दोपहर मे अचानक बिजली पोल के कनेक्शन बॉक्स में धुआं होते – होते आग लग गई।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.