गिद्धौर। बाबा कोकिलचंद विचार मंच ट्रस्ट, गंगरा के तत्वावधान में आगामी 15 जून,रविवार को बाबा कोकिलचंद धाम, गंगरा में प्रखंड स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। समारोह में गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत आठ इंटर स्तरीय उच्च विद्यालयों के वर्ष 2025 की मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में अपने-अपने विद्यालयों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

वट सावित्री पूजा के अवसर पर गिद्धौर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु की कामना के साथ पूरे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ व्रत रखा और वट सावित्री पूजा संपन्न की। इस मौके पर गिद्धौर के ऐतिहासिक पंच मंदिर परिसर, बाबा बूढ़ा नाथ मंदिर परिसर और क्षेत्र के अन्य धार्मिक स्थलों पर वट वृक्ष (बड़ के पेड़) के नीचे महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर के सभा भवन में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी के देखरेख में प्रखंड के सभी बीएलओ के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर बीडीओ ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य रूप से मतदाता सूची में सुधार हेतु आयोजित किया गया।

जमुई जिले भर में तेज हवा के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें

गिद्धौर रेलवे स्टेशन में एक अनियंत्रित बाइक सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, विस्तार पूर्व खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें

दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर के वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नरोत्तम कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी मिली है विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें

गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर पंचायत के थर्डघटिया गांव में बाबा ब्रह्मस्थान परिसर में 11 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के समापन के बाद रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन झाझा के आरजेडी के पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र यादव ने फीता काटकर किया। अध्यक्षता भक्त मनीष यादव ने की। राजेंद्र यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आपसी सौहार्द, भाईचारा और मिल्लत का माहौल बनता है। इससे मानसिक और बौद्धिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि आज हर जाति और धर्म के लोग एक मंच पर बैठकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद ले रहे हैं। कार्यक्रम में प्रमोद प्रेमी यादव ने ‘पनवा के पतईया पर लिखली ऐ माई’, ‘घरवा के पाता अपना नाममा लिखकर भेजली ऐ माई’, ‘तोहरी दुवरिया मां दुर्गा’ जैसे भक्ति गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। एक से एक भक्ति भजन की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस मौके पर भक्त मनीष यादव,नरेश यादव,तुलसी यादव,रामाशीष साह,धनराज यादव,भोला यादव, नंदू यादव और श्रवण यादव मौजूद रहे।

गिद्धौर। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षित शनिवार को लेकर गिद्धौर प्रखंड के सभी सरकारी विधालय में बच्चों से आपदा संबंधित जोखिम एवं बचाव के संदर्भ में मॉक ड्रील कराया गया। जिसका आयोजन गिद्धौर प्रखंड के सभी विद्यालय में किया गया।

गिद्धौर । प्रखंड के गिद्धौर सेंट्रल स्कूल परिसर में शनिवार को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।आयोजित शिविर में विद्यालयी छात्र छात्राओं ने भाग लेकर अपने नेत्र की जांच करवायी। आयोजित शिविर में करुणा नेत्रालय के चिकित्सक द्वारा 75 छात्र छात्राओं के नेत्रों की जांच कर आंखों के देखभाल से संबंधित आवश्यक व उचित परामर्श छात्र छात्राओं को दिया गया। शिविर के मौके पर मौजूद विद्यालय निदेशक अमर सिंह ने कहा कि करुणा नेत्रालय के सहयोग से विद्यालयी बच्चों के आंख की जांच की गई। विद्यालय प्रबंधन द्वारा आंखों की बीमारी से बचाव के लिए नेत्र जांच सह परामर्श शिविर आयोजित करवाकर उन्हें उचित परामर्श जानेमाने चिकित्सकों द्वारा दिया गया ताकि छात्र छात्राओं को नेत्र चिकित्सा का समुचित लाभ मिल सके। इस मौके पर स्वास्थ्य शिविर में विद्यालय निदेशक अमर सिंह, शिक्षक संदीप कुमार राउत, उपेंद्र कुमार राव, सुजीत शर्मा, कोमल कुमारी, आरती उपाध्याय, बबिता झा, अर्चना मिश्रा, ज्योति कुमारी, आकाश आनंद के अलावे विद्यालयी छात्र छात्रा मौजूद थे।

गिद्धौर प्रखंड में स्वच्छता अभियान चलाए जाने के बाद भी गिद्धौर बाजार में गंदगी पसरी रहती है। मिंटो टॉवर के समीप सड़क के बीचो-बीच फैली गंदगी से लोग परेशान हैं। स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कर्मी के द्वारा साफ सफाई नहीं होने के कारण सड़क पर गंदगी फैली रहती है, उससे बदबू आ रही है।