बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड के बनाडीह ग्राम से 60 वर्षीय नारायण यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते है कि तनाव के समय व्यक्तिगत भावनाएँ कैसे प्रमाणित होती है ?

बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड से 52 वर्ष भगवान प्रसाद मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि जो व्यक्ति अवसाद से ग्रसित है उसे साहस एवं धैर्य रखने की सलाह देनी चाहिए ?

बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड के बनाडीह ग्राम से 21 वर्षीय सचिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते है कि भावनात्मक विकार होने का क्या संभावना हो सकता है ?

बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड के बनाडीह ग्राम से 18 वर्षीय श्री कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते है कि किशोरावस्था में पहुँचने का कितना उम्र है ?

गिद्धौर. प्रखंड के रतनपुर पंचायत अंतर्गत पड़नेवाले कैराकादो गांव से बोल बम तीर्थ रथ यात्रा का एक दल दर्जनों श्रद्धालुओं के साथ सुल्तानगंज से जल भरकर हरि कीर्तन के साथ बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने हेतु मंगलवार को रवाना हुआ. इस मौके पर कैराकादो गांव से दर्जनों बोल बम तीर्थ यात्री गेरूआ वस्त्र धारण कर रथ के साथ कांवर लिए सुल्तानगंज हेतु गिद्धौर जमुई मुख्य राजमार्ग से कैराकादो गांव से झारखंड राज्य के प्रसिद्ध देव स्थल बाबा बैद्यनाथ के दर्शन पूजन को ले रवाना हुआ.

बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड के ग्राम केवाल से 30 वर्षीय रुदल पंडित मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते है कि क्या तनाव का इलाज थेरेपी से संभव है ?

बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड के ग्राम केवाल से पवन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते है कि क्या साइकोसिस का इलाज दवाई से संभव है ?

गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में 79 वां स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को बड़ी धूमधाम और खुशी के साथ मनाया गया इस मौके पर प्रखंड के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का ध्वजारोहण कर उसे सलामी दी गई। विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें

बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड के बंजुलिया ग्राम से 18 वर्षीय प्रिंस कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते है कि भावनात्मक विकारों के कुछ आम लक्षण क्या होते है ?

Comments


भावनात्मक विकारों के कुछ सामान्य लक्षणों में व्यक्ति के मूड में बदलाव शामिल होता है।कभी-कभी व्यक्ति लगातार उदासी या डर महसूस करने लगता है।वह खुद को बेबस, निराश या बेकार समझने लगता है।दुनिया उसे निरर्थक लगने लगती है, और कभी-कभी वह ऐसे खतरे महसूस करता है जो वास्तव में मौजूद नहीं होते।उसकी गतिविधियों में भी बदलाव आ जाता है कभी वह इतना धीमा और निष्क्रिय हो जाता है कि रोज़मर्रा के काम भी नहीं कर पाता,तो कभी वह बहुत ज़्यादा ऊर्जा महसूस करता है, बहुत सारी योजनाएँ बना लेता है बिना सोचे-समझे, और बड़े जोखिम भरे फैसले लेने लगता है।ऐसे समय में नींद और भूख पर भी असर पड़ता है।कभी-कभी व्यक्ति के मन में खुद को चोट पहुँचाने या जीवन समाप्त करने जैसे विचार भी आने लगते हैं।अगर ऐसे लक्षण कई दिनों या हफ्तों तक बने रहें, तो यह संकेत होता है कि व्यक्ति को मदद लेनी चाहिए किसी डॉक्टर या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से।
Download | Get Embed Code

Oct. 30, 2025, 5:34 p.m. | Tags: information   health   mentalhealth  

बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड के बंजुलिया ग्राम से 22 वर्षीय अनिल पासवान मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते है कि क्या तनाव से भावनात्मक विकार हो सकते है ?

Comments


तनाव' वह सब कुछ हो सकता है जो किसी व्यक्ति की उस स्थिति को संभालने की क्षमता पर हावी हो जाए। क्षमता में वे योग्यताएँ शामिल हैं जो किसी समस्या को सुलझाने में मदद करती हैं। इसमें भावनात्मक क्षमता भी शामिल है। यह अलग-अलग लोगों में अलग-अलग होती है। 'तनाव' किसी ऐसे व्यक्ति में विकार पैदा कर सकता है जो पहले से ही ऐसी स्थितियों से ग्रस्त है। शराब या नशीली दवाओं का सेवन, गर्भावस्था, कुछ शारीरिक बीमारियाँ जैसे कारक भी तनावपूर्ण घटनाएँ हैं जो भावनात्मक विकारों को जन्म दे सकती हैं।
Download | Get Embed Code

Oct. 30, 2025, 5:34 p.m. | Tags: information   health   mentalhealth