बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। एसटीईटी प्रथम पेपर की परीक्षा 18 मई से शुरू होगी। 18 मई से 29 मई के बीच में विभिन्न विषयों की परीक्षा शुरू होगी। वहीं पेपर 2 की परीक्षा 11 से 20 जून तक होगी। बीएसईबी के द्वारा परीक्षा का आयोजन दो पालियों में करेगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गिधौर ब्लॉक में मदर्स डे पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी एवं पत्र लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से संजीवन ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि माँ बनना एक खुबसूरत एहसास होता है। माँ के प्यार और त्याग को सम्मान देने के लिए हर साल मदर्स डे मनाया जाता है। बच्चे बेसब्री से इस दिन का इंतजार करते हैं और मदर्स डे के दिन मां को खास महसूस कराने की कोशिश करते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से भीमराज ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि झाझा पुलिस सहजाना मोड़ के पास एएसआई नंदन कुमार के अगुआई में सघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से संजीवन ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंजीनियरिंग या मेडिकल प्रवेश परीक्षा की निशुल्क कोचिंग में तैयारी के लिए आवेदन का एक और मौका दिया है। किसी भी बोर्ड से 10वीं सफल छात्र 17 मई तक आवेदन कर सकते हैं। यह बीएसईबी सुपर 50 नाम से यह शुरू किया गया है। 2026 में इंजीनियरिंग या मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से भीमराज ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि झाझा पुलिस ने डुमार पोखर के पास से अवैध रूप से बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। साथ ही चालक,मालिक और मुंशी को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गिद्धौर प्रखंड भर में आज शनिवार को हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। तापमान में गिरावट आया। प्रखंड के आसपास के इलाकों में इस समय मौसम काफी सुहाना है। रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। इससे उमस वाली गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। मौसम के इस बदलाव से मौसमी बीमारियों से लोगों को बचने की सलाह दी जा रही है। दिन में गर्मी और रात में तापमान में कमी से कई तरह की मौसमी बीमारियां भी होने की संभावना बढ़ गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बंदर ने वृद्ध पर हमला किया जिससे वो घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
इंडियन एयरफोर्स में दसवीं पास के लिए निकली भर्ती जल्दी करें आवेदन। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
राजस्व कर्मचारी समेत अन्य के द्वारा बिना किसी ठोस कारण के दाखिल-खारिज के आवेदन को रद्द कर दिया जाता है। सूबे में रद्द वाले आवेदनों की संख्या बड़ी संख्या में है। इसे विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने गंभीरता से लिया है और सभी प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम को पत्र लिखकर इस ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
