गिद्धौर प्रखंड भर में आज शनिवार को हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। तापमान में गिरावट आया। प्रखंड के आसपास के इलाकों में इस समय मौसम काफी सुहाना है। रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। इससे उमस वाली गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। मौसम के इस बदलाव से मौसमी बीमारियों से लोगों को बचने की सलाह दी जा रही है। दिन में गर्मी और रात में तापमान में कमी से कई तरह की मौसमी बीमारियां भी होने की संभावना बढ़ गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
