विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें

गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ेवाले रतनपुर गांव से गिद्धौर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाली नोट के कारोबार से जुड़े दो तस्करों को पांच सो के जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त जाली नोट तस्कर रतनपुर के एक स्थानीय दुकान में समान खरीददारी के क्रम में जाली नोट को चलाने का प्रयास कर रहे थे, जिसपर गिद्धौर पुलिस को मामले में संशय होने पर स्थानीय दुकानदार द्वारा इसकी सूचना दी गयी. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह द्वारा द्वारा इसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारियों को देते हुए, मामले में टीम गठित कर दोनों जाली नोट तस्कर को पांच सौ के जाली नोट के साथ रतनपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मामले में एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि गिद्धौर पुलिस द्वारा मामले में थाना कांड संख्या 215/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कारवाई मामले में की जा रही है. गिरफ्तार तस्कर सुमन कुमार सुधाकर पिता सच्चिदानंद सिंह, बड़ी मँझगाय थाना गंगटा एवं रविन्द्र प्रसाद सिंह पिता जामुन प्रसाद सिंह गांव कौशलपुर हवेली खड़गपुर थाना जिला मुंगेर के निवासी हैं, सभी तस्करों का अन्य अपराधिक इतिहास की भी जांच किया जा रहा है मामले में पुलिसिया कारवाई जारी है. इस अभियान में थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह अवर निरीक्षक मनीष कुमार, प्रभात राय डायल एक सौ बारह के शैलेन्द्र कुमार सिपाही 279 शिवजी कुमार के अलावे सशस्त्र बल के जवान अभियान में मौजूद थे।

गिद्धौर प्रखंड के अंतर्गत रतनपुर पंचायत के सरकारी विद्यालयों में नहीं परोसा जा रहा है विभागीय मापदंड के अनुरूप बच्चों को खाना, मेन्यू से अंडा एवं फल हो रहा है गायब विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें

जमुई जिले भर के विभिन्न इलाकों में पारण के साथ जितिया पर्व संपन्न। विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें

जमुई जिले भर में जितिया पर्व की शुरुआत नहाए खाए के साथ आज से शुरू हो गई है विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें

रतनपुर पंचायत में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गई है विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें

बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड से शिवनाथ मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते हैं कि क्या अवसाद और चिंता ही आत्महानि और आत्महत्या के जोखिम को बढ़ाते हैं ?

बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड से सरोज कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते हैं कि क्या आत्महानि करने वाले किशोरों को कलंकित करना सही है ?

बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड से धर्मेंद्र उम्र 22 वर्ष मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते हैं कि क्या आत्महानि और आत्महत्या के लिए हेल्पलाइन नंबर है ?

बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड से प्रमोद पंडित उम्र 22 वर्ष मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते हैं कि क्या आत्महानि और आत्महत्या के विचार आने पर पेशेवर मदद लेनी चाहिए ?

Comments


जब किसी व्यक्ति के मन में बार-बार आत्महत्या या खुद को नुकसान पहुंचाने के विचार आने लगें, तो डॉक्टर से परामर्श लेना अत्यंत आवश्यक हो जाता है। डॉक्टर व्यक्ति की बात ध्यान से सुनेंगे और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रश्न पूछेंगे। अधिक जानकारी मिलने पर डॉक्टर यह तय कर पाएंगे कि उस व्यक्ति के लिए सबसे अच्छा उपाय क्या हो सकता है। इन विचारों की गंभीरता और अन्य चुनौतियों की उपस्थिति के आधार पर, डॉक्टर आगे के कदम सुझा सकते हैं। इसमें किसी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, जैसे परामर्शदाता या मनोचिकित्सक के पास परामर्श देना शामिल हो सकता है। ऐसे विचारों को नज़रअंदाज़ न करना महत्वपूर्ण है, खासकर जब वे बार-बार आते हों।
Download | Get Embed Code

Jan. 30, 2026, 7:13 p.m. | Tags: information   suicide   health   mentalhealth