बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज जानकारी दे रहे हैं कि खैरा बाजार में देर रात शार्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण लाखों का सामान जल कर राख हो गया। इस दूकान का उद्घाटन भी दो महीने पहले ही हुआ था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज ने बताया कि कोल्हुआ पंचायत के खड़हुआ गांव निवासी राजीव नयन मिश्रा के पुत्र अमन राज ने भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में साइंटिफिक ऑफिसर के पद पर चयन होकर अपने गांव, प्रखंड एवं जिले का नाम रौशन कर दिया। अमन की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। अमन ने 2024 में गेट में ऑल इंडिया में 34वां स्थान लाया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज ने बताया कि बिहार राज्य चैंपियंस ऑफ़ चैंपियंस कराटे प्रतियोगिता का आयोजन बीते रविवार, 23 जून को पटना में किया गया।इस प्रतियोगिता में कई राज्यों से खिलाडियों ने शिरकत किया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज ने बताया कि पूरे गिद्धौर प्रखंड में विभागीय स्तर से अभियान चला कर के पौधरोपण कार्यक्रम किया जाएगा। जल जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में मनरेगा के अंतर्गत लगभग 17000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज ने बताया कि गिद्धौर -जमुई बाईपास मुख्य मार्ग के जाखरात स्थान के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज ने बताया कि कल रात मंटू कुमार अपने घर के अंदर बैठे थे, तभी एक जहरीले सांप ने उन्हें काट दिया। जिससे मंटू मौके पर ही बेहोश हो गए, उन्हें उनके परिवार के सदस्य इलाज के लिए जमुई के सदर अस्पताल ले जा रहे थे , लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज ने बताया कि बिहार सरकार की सात निश्चय योजना के तहत गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में संचालित कौशल विकास केंद्र बीएसडीसी का निरीक्षण डीएसएम प्रतिक जैन ने सोमवार को किया। विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज ने बताया कि गिद्धौर प्रखंड के नया गांव में कटहरा नदी के तट पर समाधि स्थल पर दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की 14वीं पुण्यतिथि आज सोमवार को श्रद्वापूर्वक मनाई गई। विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज ने बताया कि गिद्धौर प्रखंड में स्थित दिग्विजय सिंहसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का झाझा विधायक दामोदर रावत ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजीमा निशांत को व्यवस्थाओं में जल्द सुधार करने के लिए आवश्यक निर्देश दिया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज ने बताया कि गिद्धौर प्रखंड के कटारा नदी तट पर नया गांव स्थित समाधी स्थल पर बांका के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय मंत्री दिग्विजय सिंह दादा की चौदहवीं पुण्यतिथि, आज 24 जून को श्रद्धा भाव के साथ मनाई जाएगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।