बिहार राज्य के जमुई जिला के सोनो प्रखंड से रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से मनोज पंडित से साक्षात्कार लिया है। जिसमें मनोज पंडित ने बताया कि उनके क्षेत्र में खेती बड़े पैमाने पर होता यही लोग खेती पर ही निर्भर होते है। उनके क्षेत्र में सिंचाई का साधन नदी का पानी था परन्तु नदी के सुख जाने से बोरिंग से सिंचाई करते थे जो की वो भी अब सुख गया है। तो पीने के पानी का भी अभाव हो गया है। पहले बारिश अच्छी होती थी परन्तु अब बारिश कम हो रही है, क्यूंकि पेड़ पौधे काटे जा रहे है बाढ़ नहीं आ रहा है नदी के किनारे से बालू काटे जा रहे है। पर्यावरण जो की दूषित हो रहा है उसे सही करने के लिए पर्यावरण को संतुलित करने के लिए जरुरी है कि पेड़ पौधा लगाया जाये साथ में सोख्ता का निर्माण किया जाये तालाब को खोदा जाये तो जल का स्तर बढ़ जायेगा। सरकार द्वारा सोख्ता का निर्माण किया जा रहा है परन्तु कम पैमाने पर और तालाब की खुदाई हो रही है उसमे मछलीपालन किया जा सकता है।