बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से रंजन कुमार ने मोबाईल वाणी के माध्यम से जानकारी दिया कि  सामुदायिक शौचालाय से हो रहा है पंचायतों का विकास पंचायती राज के अंतर्गत गांव का विकास बड़ी तीव्र गति से हो रहा है जगह-जगह शौचालाय बनाकर पंचायत का विकास किया जा रहा है। भले ही गांव के घरों में शौचालाय बना हो या नहीं बना हो अभी भी सुबह होते ही महिला पुरुष बोतल एवं लोटा लेकर सीधे खेत एवं झाड़ी की ओर चले जाते हैं और ऐसा देखा भी जाता है। जबकि जिला का लगभग प्रखंड एवं पंचायत ओ डी एफ हो चूका है फिर भी ग्रामीण क्षेत्र के लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं।अगर सही मायने में शौचालय निर्माण का जाँच ईमानदार पदाधिकारी से कराया जाए तो स्वच्छ भारत अभियान अस्वच्छ भारत में बदल जायगा।