विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मत्स्य के क्षेत्र में एक बड़ा तोहफा दिया है।पीएम ने आज आत्मनिर्भर भारत के तहत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को डिजिटल रूप से लॉन्च किया।इस योजना के तहत सरकार 2025 तक 20,050 करोड़ रुपए खर्च करेगी। ये केंद्र सरकार की तरफ से मत्स्य क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा निवेश बताया जा रहा है।इस योजना का लाभ 55 लाख लोगों को मिलने वाला है।इसके साथ ही इससे देशभर में मतस्य पालन को भी बढ़ावा मिलेगा। पीएम ने देश को एक और कृषि संबंधित योजना का तोहफा देते हुए ई-गोपाला एप की भी शुरुआत की। इसके अलावा पटना, पूर्णिया, सीतामढ़ी, मधेपुरा, किशनगंज और समस्तीपुर में कई अन्य सुविधाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि हमारे गांव आत्मनिर्भर बनें और अगली सदी में ब्लू रिवॉल्यूशन का असर दिखे।प्रधानमंत्री मत्स्य संप्रदा योजना इसी को ध्यान में रखकर बनाई गई है।अगले पांच साल के दौरान इसमें 20 हजार करोड़l से अधिक खर्च किए जाएंगे। इनमें से आज 1700 करोड़ रुपयों का काम शुरू हो गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
