बिहार राज्य के जमुई जिला सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं कि देश में बार-बार महँगाई की खबर सुन कर आम लोग परेशान है।आम नागरिक के मुलभुत आवश्यकताओं पर महँगाई ने ऐसा असर छोड़ा है कि इसका डर हर व्यक्ति के मन में घर कर गया है।महँगाई का ये असर हुआ है कि लोग जरा से बातों पर अफवाहों के जाल में फँस कर उस बात को जरुरत से ज्यादा महत्ता देने लगते हैं।अफवाहों को कई बार लोगों पर हावी होते देखा गया है।अफवाहों से देश नागरिक समाज सबका नुकसान होता है। लेकिन इससे मुनाफ़ाखोर लोगों को कोई मतलब नहीं होता है।उन्हें बस अपने मुनाफे से मतलब होता है।आज संचार के सभी माध्यम इतने सशक्त हैं,इसके बावजूद इन अफवाहों में फँसे साक्षर और निरक्षर लोगों का भयावह दृश्य दिखा रहा है।इसलिए सरकार और प्रशासन को इस बात का पता लगाना चाहिए की ऐसी अफवाहों के पीछे कौन हैं ,और उनके मंशा क्या है।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जमुई जिला सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं कि डॉक्टर अपने जिम्मेदारियों से विमुख हो रहे हैं,जिनका खामियाजा गरीबों और ग्रामीणों को उठाना पड़ता है।पंचायत एवं अंचल स्तरों के स्वास्थ्य केंद्रों पर जाँच मशीनों और दवाओं की कमी तो है ही,इसके अलावा जरूरत पड़ने पर यहाँ चिकित्सक भी नहीं मिलते हैं।इन अस्पतालों में कभी भी चिकित्सक समय पर नहीं आते है।जिसके कारण लोगों को मज़बूरी में झाड़-फूँक वाले ओझा या झोला छाप डॉक्टरों के पास जाना पड़ता है।जो मरीजों से ईलाज के नाम पर आवश्यक पैसे वसूलते हैं।इनके लिए हर बार शहर जा कर ईलाज करवाना संभव भी तो नहीं हो पाता है।शहरों के डॉक्टर भी बेवजह के जाँच लिख कर ख़ास पैथोलॉजी में जाँच करांने की सलाह दे देते हैं।जिससे मरीजों को ख़ासा समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जमुई जिला सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं कि पुरे देश में भले ही बिहार के विकास का चर्चा हो रहा हो लेकिन इस बात से मुँह नहीं मोड़ा जा सकता की इसी राज्य में आज भी कई घरों में शौचालय नहीं है।ऐसा नहीं है की बिहार में विकास और बदलाव नहीं हुए है।लेकिन जब तक सभी लोगों को शौचालय का महत्व नहीं समझ आएगा तब तक वास्तविक विकास मुश्किल है।बात ये भी नहीं की लोग जागरूक नहीं आज कई महिलायें ऐसी है जो बिना शौचालय वाले घरों में शादियॉँ करने से भी इंकार कर देती है।सरकार ने भी शौचालय निर्माण के लिए अथक प्रयास किये कई योजनायें निकाली।मुखिया पद या जनप्रतिनिधियों का चुनाव लड़ने के लिए घर में शौचालय निर्माण को अनिवार्य किया।इसके बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी कई घर शौचालय से वंचित है।

बिहार राज्य के जमुई जिला सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं कि वर्तमान में महिलायें पुरुषवादी मानसिकता वाले समाज में सही ताल-मेल बैठाते हुए हर क्षेत्र में अपनी कामयाबी का ध्वज लहरा रही है।जिस तरह समाज में महिलाओं की स्थिति में बदलाव आ रहा है।ऐसा लगता है की अब वो दिन दूर नहीं जब हमारा समाज महिला पुरुष समानता को समझते हुए एक नया मधुर रिश्ता कायम कर लेगा।वर्षों से महिलायें अपनी कोमल भावना एवं सामाजिक कुरीतियों के कारण अपनी स्वतंत्रता तथा अपने अधिकारों को त्यागने के लिए मजबूर रही हैं।लेकिन अब समय आ गया है सामाजिक एवं राजनितिक हर स्तर पर महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए मदद करें