मीलाड कॉलोनी से रवि बता रहे हैं कि वे एक नंबर इएसआई में गए थे। वहां पर उन्हें कुछ दवाईयाँ मिली थी, साथ ही चेकउप करने के लिए कहा गया था। वहां पर भीड़ बहुत ज्यादा होने के कारण उन्हें डेट आगे बढ़ा कर दिया गया था। अब उन्हें दिक्कत हो रही है। पेट ,गुर्दे और यकृत में सूजन हो रही है साथ ही कई सारी शारीरिक समस्याएं भी आ रही हैं।
एपी नगरसे रितेश में मोबाइल बवानी के माध्यम से बतया कि दवाई लेने जाते हैं तो आधी दवाएं मिलती है।
ऐसी नगर से तानिया ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ये ईलाज के लिए ईएसआई में जाती हैं तो दवाईयां नही मिलती है। बाहर से लेने के लिए दवाइयां लिख दी जाती है और लम्बी - लम्बी डेट दी जाती है । जिससे बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
हमारी श्रोता श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रही है कि उनके पति का सर में दर्द रहता है और उन्हें काम से छुट्टी लेकर ईएसआईसी के अस्पताल दवाई लेने जाना पड़ता है। छुट्टी करने की वजह से उनके पति की सैलरी भी कटती है और दवाइयाँ भी नहीं मिलती।
फरीदाबाद से आरती श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रही है कि वो गर्भवती है और ईएसआईसी अस्पताल में उन्हें 15 दिनों की लंबी तरीक दी है। जबकि उन्हें अर्जेंट में इलाज करवाना था। उन्हें पति का ईएसआईसी भी कटता है, फिर भी उन्हें अपने पत्नी का अल्ट्रासाउंड निजी अस्पताल से करवाना पड़ा
दिल्ली के फरीदाबाद से पूनम श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रही है कि जो वो ईएसआईसी अस्पताल जाती है, तो लाइन में लगने के बावजूद भी उन्हें दवाइयाँ नहीं मिलती है
Transcript Unavailable.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सौरभ मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि जीवी पंत अस्पताल के वार्ड में मरीज़ो को बाथरूम के पास रखा जा रहा है। वहां के आला अधिकारियों इस पर उचित कार्यवाही करनी चाहिए , जो मरीज़ो और लोगो के हक़ में हो। इसके लिए मोबाइल वाणी पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस समस्या पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जानी चाहिए
-पी एफ खाते से कितना पैसा निकाल सकते हैं -समाज कल्याण विभाग से क्या क्या लाभ मिलता है। - इन प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मोबाइल वाणी के माध्यम से राजीव सिंह बता रहे हैं वे हर्निया से एक साल से दर्द से परेशान हैं लेकिन उनका इलाज भी नहीं चल रहा और पैसा भी नहीं मिलता
