फरीदाबाद से फरीदा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ये जब ईएसआई में इलाज के लिए जाती हैं तो कोई ईलाज नही करता है और अल्ट्रासाउंड का पैसा लिया जाता है

इंदिरा नगर से फरजाना ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ये जब ईएसआई में इलाज के लिए जाती हैं तो कोई सुनवाई नही होती है प्राइवेट से दवाएं लेनी पड़ती है

नमस्कार श्रमिक वाणी को सुनने वाले श्रोताओं एवं कार्यक्रताओं ,मैं विजय कुमार राज्य झारखण्ड जिला सरायकेला - खरसावां से मैं बात कर रहा हूँ। 100 परसेंट ब्लाइंड। दिव्यांग रेलवे कार्ड बनवाने के लिए कौन - कौन से दस्तावेज लगेंगे ?

Transcript Unavailable.

हरियाणा राज्य के फरीदाबाद जिला से सुनीता मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि ईएसआईसी में इलाज के लिए लंबी लंबी लाइन लगनी पड़ती है।

हरियाणा राज्य के फरीदाबाद जिला से सुशीला मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि ईएसआईसी के अस्पताल में इलाज के लिए लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ता है और दवाई के लिए बाहर भेज दिया जाता है

फरीदाबाद से सरीता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनको ईएसआई में पूरी दवाएं नही मिलती है।अल्ट्रासाउंड या अन्य चेकअप के लिए के लिए लम्बी डेट दी जाती है। ये कंपनी में काम करती हैं और इनके पास ईएसआई कार्ड है

श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पहले कार्ड से अल्ट्रासाउंड फ्री था,मगर अब नहीं हो रहा है

राजन ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ये ईएसआई में दवा मिलने में बहुत समय लगता है। इसके लिए छुट्टी नही मिलती है और कंपनी पैसा भी काट लेती है

फरीदाबाद से रामनारायण ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनका ईएसआई कार्ड के लिए पैसे कटते हैं। ईएसआई में ईलाज ठीक से नही होता है। इनकी पत्नी को अल्ट्रासाउंड करवाना था,मगर नही किया गया और दस दिन बाद डेट दिया। यह बहुत बड़ी समस्या है। ईलाज के लिए कंपनी से छुट्टी लेनी पड़ती है और इसका भी पैसा कटता है