Transcript Unavailable.

फरीदाबाद से सविता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनके पास ईएसआई कार्ड है। मगर डॉक्टर दवा देने में बहुत मुश्किल कर देते हैं।बाहर से दवा लेने के लिए लिखते हैं।एक बार इनके बेटे का सिटी करवाना था। मगर उसके लिए लम्बी डेट दी गई थी। इस वजह से प्राइवेट में करवाना पड़ा

फरीदाबाद से सविता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनके पास ईएसआई कार्ड है। मगर ईएसआई में डाक्टर कुछ असुविधा बता कर दवाइयां नही दे रहा है। अल्ट्रासाउंड के लिए डेट दिया गया। मगर अब डाक्टर बोल रहा है कि ईएसआई अभी नहीं बना है

फरीदाबाद से पूनम ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनको ईएसआई में लम्बी लाइन लगनी पड़ती है। सारा दिन दवाइयों के लिए लाइन में लगना पड़ता है। अल्ट्रासाउंड के लिए भी लम्बी तारीख दी जाती है।

फरीदाबाद से लक्ष्मी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ईएसआई में कोई दवाई नही मिलती है। सारी दवाइयां बाहर से लेनी पड़ती है। अल्ट्रासाउंड की भी लम्बी से डेट दे दी जाती है

श्रमिक विहार से बसंती ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनका ईएसआई कार्डनही बनने देते हैं। ज्यादा दिक्कत आ जाती है और दवाई भी नही देते हैं

नए साल के शुरू होते ही लोगों में उमंग भरने को पतंगों का त्यौहार आज मनाया जा रहा है। जी हाँ साथियों , भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है पतंगों का त्यौहार यानि मकर संक्रांति का पर्व । विभिन्न परम्पराओं और मान्यता के अनुसार अलग अलग जगहों में यह त्यौहार मनाने का तरीका अनोखा है।मकर संक्रांति का त्यौहार विभिन्न संस्कृति के महत्व को दर्शाता है। साथियों ,हर एक त्यौहार लोगों को करीब लाता है और आपसी प्रेम बढ़ाता है। इस त्यौहार आप सभी एक दूसरे के जीवन में गुड़ की तरह मिठास भरे और एक दूसरे की खुशियों का कारण बने। इस पावन अवसर पर आप सभी श्रोताओं को मोबाइल वाणी परिवार की ओर से मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Transcript Unavailable.

- इन प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। - राशन कार्ड कैसे बनवाएं ? - विकलांग पेंशन कैसे बनती है ?

राजस्थान राज्य के अजमेर जिला से दीपक सिंह उम्र 12 वर्ष श्रमिक वाणी के माध्यम से जानना चाहते हैं कि पीएफ खाता कैसे खोला जाता है ?