Transcript Unavailable.
मध्य प्रदेश राज्य के नर्मदापुरम से राकेश कुमार यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार देना बिलकुल सही है। मगर इसके दूसरे पहलू को भी देखना चाहिए। जैसे यदि कोई विधवा महिला दूसरी शादी कर के अपना नया जीवन शुरू करना चाहती है और दूसरे घर चली जाती है,तो इस परिस्थिति में उसके पहले ससुराल से प्राप्त सम्पत्ति ऑटोमेटिक छीन जानी चाहिए। यदि ऐसा नही हुआ तो पहले ससुराल वालों के साथ अन्याय होगा।लेकिन बहु विधवा होने के बाद अपने ससुराल में रहती है तो उसे सम्पत्ति का अधिकार जरूर मिलना चाहिए
Transcript Unavailable.
मध्य प्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला से श्यामलाल लोधी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि उनके ग्राम पंचायत के तहसीलदार अच्छे से काम नहीं कर रहे हैं। राशन कार्ड बनवाने के लिए पैसे मांगते हैं
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
मध्य प्रदेश राज्य से राकेश कुमार यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि महिलाओं को पुरुष के बराबर अधिकार मिलना चाहिए। लोगों को जागरूक होना चाहिए। कानून को सख्त होना चाहिए। पुरुष शादी कर के पत्नी को लाते हैं तो वह पत्नी की अर्धांगनी कहलाती है।इसमें समाज और कानून को उनकी भूमिका निभाना चाहिए। लोगों को मानवता का फर्ज निभाते हुए महिलाओं के साथ खड़ा होना चाहिए। कानून को सख्त होना चाहिए। मानव ही मानव का काम आता है
मध्य प्रदेश राज्य के नगर इटारसी से राकेश कुमार यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि महिलाओं को ससुराल के प्रॉपर्टी में हक़ लेना चाहिए।मायके में माता पिता अपने बेटी को पढ़ाते लिखाते हैं और दहेज़ देकर शादी करते हैं और उसके बाद जमीन में भी हिस्सा देना पड़ेगा तो लोग बेटी को जन्म नहीं देने के बारे में सोचने लगेंगे।इसलिए बेटी को ससुराल में ही हक़ मिलना चाहिए।
मध्य प्रदेश के बैतूल जिला से रूचि राम मांझी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि जब महिला मायके से प्रॉपर्टी में हिस्सा मांगती हैं तो उनको अपने माता पिता के भरण पोषण की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। अगर ऐसा करती हैं तो उनको प्रॉपर्टी लेने में सुविधा होगी
