Transcript Unavailable.

दिल्ली के न्यू सीमापुरी से सिम्मी मोबाइल वाणी के मध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाएं अगर मजबूर हैं तो उनको माता पिता के संपत्ति में हिस्सा लेना चाहिए ।

दिल्ली के सीमापुरी से उषा रानी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि मायके में महिलाओं का हक़ होना चाहिए। अगर ससुराल में लड़की खुश है और भगवान् ने उनको सब कुछ दिया है तो मायके में उनको हक़ नहीं मिलना चाहिए और अगर ससुराल में लड़की दुखी है तो मायके में वह अधिकार ले सकती हैं

दिल्ली से पूजा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को प्रॉपर्टी में हिस्सा मिलना चाहिए।

दिल्ली के सुन्दर नगरी से इशिता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला संपत्ति अधिकार पर राय साझा किया।इशिता ने बताया कि महिलाओं को प्रॉपर्टी में हिस्सा मिलना चाहिए।महिलाओं को पीहर और ससुराल से कुछ नही मिलता है।प्रॉपर्टी में हिस्सा मिलेगा तो वो मजबूत बन जाएँगी और पुरुषों के बराबर सम्मान मिलेगा

दिल्ली के सुन्दर नगरी से पूनम ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनको पीहर और ससुराल से बहुत कुछ मिला है। इसलिए सम्पत्ति में हिस्सा नही चाहिए

दिल्ली के सुन्दर नगरी से विद्या ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला संपत्ति अधिकार पर राय साझा किया।विद्या ने बताया कि महिलाओं को प्रॉपर्टी में हिस्सा मिलना चाहिए।ताकि वो आगे बढ़ सकें। मजबूत बन सकें

दिल्ली से हमारे श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि महिलाओं को जमीन में पूरा हक़ देना चाहिए। हर एक इंसान को मानना चाहिए कि महिलाओं को उनका हक़ मिले। हमारे देश में महिलाओं को समान हक़ मिलना चाहिए

दिल्ली के कश्मीरी गेट से मुख़्तार सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि बेटियों को अपने प्रॉपर्टी में से हिस्सा देना चाहिए। पैसों की जरूरत सभी को होती है इसलिए बेटियों को हक़ देना चाहिए

दिल्ली के न्यू सीमापुरी से सीमा मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को मायके के प्रॉपर्टी में हिस्सा लेना चाहिए ताकि वह अपने परिवार का पालन पोषण कर सके