दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से रीना, श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि इन्होने दिनांक 18 दिसंबर 2023 को श्रमिक वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था, श्री राम कॉलोनी खजूरी पुराने थाने के पीछे नाले की खुदाई होने से पूरे रोड पर जाम लग जाता था। नाला खोदकर डिपार्टमेंट ने सारी मिट्टी पूस्ते रोड पर डाल दी थी, जिसकी वजह से घंटो घंटो जाम लग रहा था, जाम की वजह से स्कूली बच्चों व आने जाने वाले लोग बहुत ज्यादा परेशान हो रहे थे। समस्या को देखते हुए रीना ने श्रमिक वाणी में ख़बर प्रसारित कर इसे लोकल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक के माध्यम से हाईवे अथॉरिटी नाला डिपार्टमेंट को खबर शेर की थी । खबर का बड़ा असर हुआ अब मिट्टी का ढेर साफ कर दिया गया है। इसके लिए रीना प्रवीण श्रमिक वाणी का धन्यवाद कर रही है।
