दिल्ली, श्रीराम कॉलोनी से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से कह रहीं हैं कि, इन्होने दिनांक "19-11-2023" को "हाईवे बनाने वाली कंपनी उड़ा रही है धूल मिट्टी" शीर्षक से एक ख़बर प्रसारित किया था। ख़बर में बताया गया था कि, "अक्षरधाम मंदिर से लेकर सहारनपुर तक एक्सप्रेसवे बन रहा है। एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी पॉल्यूशन ज्यादा फैला रही है। जबकि दिल्ली एनसीआर का पॉल्यूशन 400 के आसपास चल रहा है फिर भी फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी अपने मनमानी तरीके से काम कर रही है। शास्त्री पार्क खजूरी के आसपास पॉल्यूशन की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ गई है,खुदाई भी चल रही है जिसके कारण धूल मिट्टी बहुत ज़ियादा उड़ रही है। धूल मिट्टी उड़ने से सांस की तकलीफ हो रही यही। यहां तक के घरों के दरवाज़ा बंद होने के बावजूद अंदर धूल मिट्टी आ रही है। जबकि हाईवे अथॉरिटी को पानी के स्प्रे टैंकर के द्वारा छिड़काव करना चाहिए, ताकि क्षेत्र में पॉल्यूशन की मात्रा कम हो सके". ख़बर को श्रमिक वाणी पर प्रसारित करने के बाद इन्होने हाईवे अथॉरिटी को व्हाट्सअप और फेसबुक के माध्यम से साझा किया था। ख़बर का असर ये देखने को मिला है कि, बड़े पानी के स्प्रे टैंकर से छिड़काव कर दिया गया है, पानी का छिड़काव होने के कारण धूल मिटटी से कुछ राहत मिली है।