दिल्ली, गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर श्रमिक वाणी के माध्यम से रेडी पर समोसा बेचने वाले से बात कर रहें हैं. इनका कहना है की बिन मौसम के बारिश के कारण इनकी दुकानदारी ठप हो गई है जो भी बनाते हैं थोड़ा बिकता है बाकी मोहल्ला में बच्चों को बाँट देते हैं। तथा ये कह रहें हैं की महंगाई भी काफी है सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। तथा अचानक मौसम परिवर्तन के कारण खेतों को भी नुक्सान हो रहा है
