दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर श्रमिक वाणी के माध्यम से कहते है कि इन दिनों कंपनियों में काम नहीं मिल रहा है। लोग काम की तलाश में परेशान है। कुछ कंपनिया तो ऐसी होती है ,जहाँ छह माह काम होता है तो छह माह नहीं। इसी कारण अब कई श्रमिक पीएफ निकाल कर और उस पैसे से ई रिक्शा खरीद कर अपना रोज़गार का ज़रिया बना लिए है।
