दिल्ली एनसीआर गुरग्राम से नन्द किशोर प्रशाद साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से जितेंद्र से पानी के विषय में चर्चा कर रहे हैं। वे बताते हैं कि वे जहाँ रहते हैं,वहां पानी का प्रयोग कर सकते हैं लेकिन पी नहीं सकते। पीने का पानी वे खरीद कर और बाकी कामों के लिए खारा पानी इस्तेमाल करते हैं। खारे पानी का भी उन्हें पैसा देना पड़ता है। खारे पानी को ही टंकी में भरा जाता है जो छह महीने में एक बार ही साफ़ किया जाता है। महीने में पानी पर 700 -800 रूपए खर्च हो जाते हैं। लोगों को मज़बूरी में खारे पानी को इस्तेमाल करना पड़ता है।
