उत्तरप्रदेश राज्य के इटावा ज़िला से नौमान ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि इन्होंने दिनांक 02 मई 2022 को साझा मंच में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था कि इटावा के भरथना प्रखंड के भेसाई टाली में लोगों को पानी की किल्लत हो रही थी। क्षेत्र में स्थित दो चापानल ख़राब थे। पानी के प्राकृतिक स्रोत भी सूख चुके है।समस्या को देख इस ख़बर को साझा मंच में प्रसारित कर व्हाट्सप्प ,फेसबुक व नंबर पाँच दबाकर संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं डीएम के साथ साझा किया गया। ख़बर का असर यह हुआ कि दो हैंडपंप की मरम्मती करवा दी गई है। ग्रामीणों की पानी की समस्या दूर हो गई है।