उत्तर प्रदेश राज्य के जिला इटावा से नौमान साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 11-05-22 को बताया कि उन्होंने साझा मंच मोबाइल वाणी पर दिनांक 30-04-22 को एक खबर प्रसारित की थी। जिसमें बताया गया था कि इटावा के भर्थना के मोहल्ला शुक्लागंज में दो हैंडपम्प खराब हो जाने से लोगों को पानी के लिए अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस खबर को नौमान द्वारा फेस बुक,वाट्सप के माध्यम को से सम्बंधित अधिकारीयों तथा डीएम को भी जानकारी साझा की गयी थी। जिसके बाद मामले को संज्ञान में लेकर के खराब पड़े हैंड पंप की मरम्मति करवा कर लोगों की समस्याओं को दूर कर दी गयी है।