उत्तर प्रदेश राज्य के जिला इटावा से नौमान मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि विकास भवन के समीप लोगों को पानी की समस्या हो रही है। यहाँ एक हैंडपम्प खराब हो चूका है जिसकी वजह से लोगों को पानी के लिए काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आगे कह रहे है कि सभी तालाब व कुवे से पानी सुख चूका है।इस खबर को नौमान द्वारा फेस बुक,वाट्सप के माध्यम को से सम्बंधित अधिकारीयों तथा डीएम को भी जानकारी साझा की गयी थी। जिसके बाद मामले को संज्ञान में लेकर के खराब पड़े हैंड पंप की मरम्मति करवा दी गयी है।
