उत्तर प्रदेश राज्य के जिला इटावा से नौमान साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 28-04-22 को बताया कि उन्होंने साझा मंच मोबाइल वाणी पर दिनांक 26-04-22 को एक खबर प्रसारित किया था।खबर में बताया गया था कि भर्थना रेलवे स्टेशन में यात्रियों को पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही बाता रहे है कि रेलवे स्टेशन में फ्रीजर की व्यवस्था नहीं थी जिससे यात्री पानी नहीं पि पा रहे थे वही स्टेशन का नलकूप भी खराब पड़ा हुआ हैं। इस खबर को नौमान द्वारा फेस बुक,वाट्सप के माध्यम से सम्बंधित अधिकारीयों तथा डीएम को साझा की गयी थी। जिसके बाद मामले को संज्ञान में लेकर के रेलवे स्टेशन में फ्रीजर की व्यवस्था कर दी गयी है ,साथ ही खराब पड़े हैंडपम्प की मरम्मति भी करवा दी गयी है।अंत में कह रहे है कि खबर के असर से लोग बहुत खुश है तथा मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं