उत्तर प्रदेश राज्य से नौमान साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं कि उन्होंने दिनांक 20-04-2022 को एक खबर प्रसारित किया था जिसका शीर्षक "ग्राम कटेपरा के ग्रामीणों को हो रही है पानी की समस्या" था. इस खबर में बताया गया था की "इटावा के सैफई ब्लॉक के ग्राम कटेपरा में 34 चापानल ख़राब पड़े है। तालाब ,पोखर व कुआँ आदि पानी का स्रोत ख़त्म हो चुके है। लोग पानी के लिए दूर दराज़ जाते है। ग्रामीण पानी को लेकर बहुत परेशान थे उन्होंने इस खबर को साझा मंच पर प्रसारित करवाने के बाद नंबर पांच दबा कर तथा व्हाट्सअप और फेस बुक के माध्यम से सम्बंधित अधिकारिओं तथा डीएम को सांझा किया अतः खबर का असर ये देखने को मिला की खबर को संज्ञान में लेकर सभी हैंड पम्प को ठीक करवा दिया गया है .