उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं कि उन्होंने दिनांक 25-04-2022 को एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था कि इटावा के भर्थना ब्लॉक मायानगर में पाँच हैंडपम्प खराब हो जाने के कारण ग्रामीणों को जल के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस खबर को हमारे सामुदायिक संवादाता नौमान के द्वारा साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से नंबर पांच दबा कर तथा व्हाट्सप्प और फेसबुक के माध्यम से सम्बंधित अधिकारियों एवं डीएम को साझा किया गया। अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ की आज दिनांक 28-04-2022 को सम्बंधित अधिकारियों द्वारा खबर पर संज्ञान लेते हुए पाँचों हैंडपम्प को ठीक करवा दिया गया है तथा अब लोगों को पानी के लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना पद रहा है। अंत में खबर के असर होने से ग्रामीण बहुत खुश हैं तथा साझा मंच मोबाइल वाणी को धन्यवाद कर रहे हैं।
