उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं कि इन्होने दिनांक 24-04-2022 को एक खबर प्रसारित किया था की इटावा के बसरेहर ब्लॉक के ग्राम दरयाई में पाँच हैंडपम्प खराब हो जाने के कारण ग्रामीणों को जल के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था इस खबर को हमारे सामुदायिक संवादाता नौमान के द्वारा साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से नंबर पांच दबा कर तथा व्हाट्सप्प और फेसबुक के माध्यम से सम्बंधित अधिकारियों एवं डीएम को साझा किया गया। अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ की आज दिनांक 27-04-2022 को सम्बंधित अधिकारियों द्वारा खबर पर संज्ञान लेते हुए पाँचों हैंडपम्प को ठीक करवा दिया गया है। अंत में खबर का असर होने से ग्रामीण बहुत खुश हैं तथा साझा मंच मोबाइल वाणी को धन्यवाद कर रहे हैं।
